back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

2026 बनेगा देश का बड़ा चुनावी साल! 5 राज्यों में बिछेगी चुनावी बिसात, NDA से ज्यादा INDIA ब्लॉक की अग्निपरीक्ष

साल 2025 खत्म हो चुका है और नए साल 2026 के साथ ही देश की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। 2026 को पूरी तरह चुनावी साल माना जा रहा है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। साल 2025 खत्म हो चुका है और नए साल 2026 के साथ ही देश की राजनीति में चुनावी हलचल तेज हो गई है। 2026 को पूरी तरह चुनावी साल माना जा रहा है। इस साल न सिर्फ बड़े नगर निगम चुनाव होंगे, बल्कि पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव भी कराए जाएंगे। इन चुनावों में सत्ताधारी NDA से ज्यादा विपक्षी गठबंधन INDIA ब्लॉक की साख दांव पर होगी।

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव

साल 2026 में चार राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं पश्चिम बंगाल – 294 सीटें, असम – 126 सीटें, केरल – 140 सीटें, तमिलनाडु -234 सीटें, पुडुचेरी – 30 सीटें इन सभी राज्यों में अलग-अलग दल सत्ता में हैं, ऐसे में हर चुनाव का सियासी महत्व काफी बड़ा है। 2026 की शुरुआत महाराष्ट्र के बीएमसी चुनाव से होगी। इसके साथ ही राज्य के 29 महानगर निगमों में भी चुनाव कराए जाएंगे। नगर निकाय चुनावों को विधानसभा और लोकसभा चुनावों का ट्रेलर माना जाता है, इसलिए सभी दलों के लिए ये काफी अहम होंगे।

75 राज्यसभा सीटों पर भी होगा चुनाव

2026 में अप्रैल से लेकर नवंबर तक देशभर में 75 राज्यसभा सीटें खाली होंगी। इनमें उत्तर प्रदेश – 10 सीटें, बिहार – 5 सीटें, महाराष्ट्र – 7 सीटें, राजस्थान 3 सीटें और मध्य प्रदेश – 3 सीटें तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल की सीटें भी शामिल है। राज्यसभा चुनावों से केंद्र की राजनीति पर भी असर पड़ेगा।

उपचुनाव और स्थानीय निकाय चुनाव भी अहम

2026 में कई राज्यों में विधानसभा उपचुनाव भी होंगे। इनमें गोवा, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर और नागालैंड की सीटें शामिल हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र में जिला परिषद और पंचायत समितियों के चुनाव उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव, जिसे 2027 विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है पश्चिम बंगाल विधानसभा का कार्यकाल 7 मई 2026 को खत्म हो रहा है। यहां अप्रैल- मई में चुनाव संभावित हैं। 2021 में TMC को 213 सीटें BJP को 77 सीटें मिली थीं ममता बनर्जी 2011 से सत्ता में हैं और अब उनकी नजर लगातार चौथी जीत पर है। वहीं BJP पूरी ताकत से सत्ता में वापसी की कोशिश करेगी। कांग्रेस और लेफ्ट के लिए यह चुनाव राजनीतिक अस्तित्व बचाने का भी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Political Kissa: शादी से पहले ही कह दिया था…एक दिन CM बनूंगा”, 30 साल बाद सच हुआ सपना; जानिए हिमंता बिस्वा सरमा का ये...

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की जिंदगी का एक दिलचस्प किस्सा इन दिनों चर्चा में है। करीब 30 साल...
spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...

LPG Scam: गैस बुकिंग के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड! ऐसे पहचानें स्कैम और बचाएं अपना पैसा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देशभर में एलपीजी गैस बुकिंग से...

कौन हैं कार्तिकेय भगवान, जानिए इनके जन्म और शक्ति के बारे में सब कुछ

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म ग्रंथों में भगवान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵