back to top
33.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

झारखंड में हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस के 18 डिब्बे पटरी से उतरे, हादसे में 2 की मौत और 20 घायल

Jharkhand: जानकारी के लिए बता दें कि हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 12810 का यह हादसा चक्रधरपुर डिवीजन के राजखरसवां वेस्ट आउटर और बड़ाबांबू के बीच हुआ है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। झारखंड में एक बड़ा रेल हादसा हो गया है। झारखंड के टाटानगर में पोटोबेड़ा के सरायखेला में हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 12810 के 18 डिब्बे पटरी से उतर गए। यह ट्रेन हावड़ा मुंबई के लिए जा रही थी। रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो चुकी है और 20 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को तुरंत प्राथमिक इलाज की सुविधा मुहैया करवाई गई। वहीं दुर्घटना स्थल में फंसे यात्रियों को ले जाने के लिए रेलवे ने स्पेशल कोचिंग रेक और बसों की व्यवस्था करा दी है।  से

घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया

जानकारी के लिए बता दें कि हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 12810 का यह हादसा चक्रधरपुर डिवीजन के राजखरसवां वेस्ट आउटर और बड़ाबांबू के बीच हुआ है। जैसे ही इस हादसे की खबर रेलवे को मिली तो स्टाफ और एडीआरएम सीकेपी के साथ तुरंत दुर्घटना स्थल पर पहुंचे और घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया। 

हेल्पलाइन नंबर

रेलवे ने हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 12810 के पटरी से उतर जाने के बाद हेल्पलाइन नंबर जारी किए है। टाटानगर: 06572290324, चक्रधरपुर: 06587 238072, राउरकेला: 06612501072, 06612500244, हावड़ा: 9433357920, 03326382217, रांची: 0651-27-87115 और एचडब्ल्यूएच हेल्प डेस्क: 033-26382217, 9433357920 

फंसे लोगों के लिए स्पेशल कोचिंग रेक और बसों की व्यवस्था कराई

हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 12810 आज अल सुबह करीब 03:45 बजे चक्रधरपुर डिवीजन के राजखरसवां वेस्ट आउटर और बाराबंबू के बीच पटरी से उतर गयी। रेलवे ने तत्परता बरतते हुए घायलों को अस्पातल में इलाज के भेजा और दुर्घटना स्थल पर फंसे लोगों के लिए स्पेशल कोचिंग रेक और बसों की व्यवस्था कराई। लेकिन इसके बाद भी सवाल उठता है कि इस तरह की घटनाओं में कब पूरी तरह से लगाम लगेगा। क्योंकि इस तरह के हादसे में नुकसान तो यात्रियों का ही होता है, इसलिए रेलवे को इस तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है। रेलवे कोई छोटा मोटा नेटवर्क नहीं है। देश की जनता इस पर निर्भर है।  

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

चतरा में एयर एंबुलेंस हादसा: दो पायलट समेत सात की दर्दनाक मौत, स्वास्थ्य मंत्री ने उठाए सवाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार शाम रांची से दिल्ली जा रही रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड की बीचक्राफ्ट सी90 एयर एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...