back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारत में कोरोना के 1.73 लाख नए मामले (लीड-1)

नई दिल्ली, 29 मई (आईएएनएस)। भारत में शनिवार को कोविड-19 के 1,73,790 नए मामले सामने आए, जबकि पिछले 24 घंटों में 3,617 मरीजों ने कोरोना वायरस से दम तोड़ दिया। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने यह जानकारी दी। 13 अप्रैल के बाद यह तीसरी बार है जब भारत में कोविड के दो लाख से कम मामले दर्ज किए गए हैं। 25 मई को, भारत ने कोविड के 1.96 लाख मामले और 28 मई को 1,86,364 मामले दर्ज किए थे। मौतें भी लगातार तीन दिनों से 4,000 से नीचे बनी हुई हैं। भारत में कोविड -19 मामलों की कुल संख्या अब 2,77,29,247 है, जिसमें 22,28,724 सक्रिय मामले हैं, और अब तक 3,22,512 मौतें हुई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कुल 2,84,601 लोगों को अस्पतल से छुट्टी दे दी गई है, जिससे रिकवर होने वालों का कुल आंकड़ा बढ़कर 2,51,78,011 हो गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक कुल 20,89,02,445 लोगों को टीका लगाया गया है, जिनमें 30,62,747 लोगों को पिछले 24 घंटों में टीका लगाया गया है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के अनुसार, कोविड-19 के लिए 28 मई तक 34,11,19,909 नमूनों का परीक्षण किया गया है। इनमें से शुक्रवार को 20,80,048 नमूनों की जांच की गई। –आईएएनएस आरएचए/

Advertisementspot_img

Also Read:

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड का नया वेरिएंट (Covid New Variant) BA.3.2, जिसे “Cicada” कहा जा रहा है, चर्चा में...
spot_img

Latest Stories

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...

गर्मियों के लिए बहुत खास है ये फल, सेहतमंद रहने का आसान तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों में वैसे कई सारे...

DC vs MI Pitch Report: दिल्ली में रन बरसेंगे या गेंदबाज करेंगे कमाल? जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स...

उड़ने से पहले संभल जाएं! 60 हजार का टिकट पहुंचा 1.5 लाख के पार, इंटरनेशनल फ्लाइट्स के किराये में बंपर उछाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते ईरान-इज़राइल-अमेरिका...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵