back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गेम में मिला बिल्डिंग से कूदने का टास्क, पुणे के 15 साल के छात्र ने बिल्डिंग से लगा दी छलांग, हुई मौत

पुणे के पिंपरी चिंचवाड़ में एक 15 वर्षीय छात्र ने बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि यह लड़का वीडियो गेम का आदि था, जिसमें टास्क दिए जाते थे।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पुणे के पिंपरी चिंचवाड़ में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 15 वर्षीय छात्र ने बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि छात्र ने यह कदम वीडियो गेम से प्रेरित होकर उठाया है। लड़के की मां को घटना की सूचना सोसायटी के व्हाट्सएप ग्रुप के जरिये पता चला, क्योंकि उसने कूदने से पहले खुद को अपने बेडरूम में बंद कर लिया था। यह घटना 26 जुलाई को रावेट पुलिस स्टेशन क्षेत्र में हुई।

वीडियो गेम का आदि था मृतक

अधिकारियों के अनुसार मृतक की पहचान आर्य उमेश श्रीराव 15 वर्षीय के रूप में हुई है। जो किवाले के रनल गेटवे का निवासी था। बताया जा रहा है कि यह लड़का वीडियो गेम का आदि था, जिसमें टास्क दिए जाते थे। ऐसे ही एक टास्क मिलने के बाद उसे पूरा करने के लिए वह बिल्डिंग से नीचे कूद गया।

विदेश में रहते हैं मृतक के पिता

पुलिस ने बताया कि मृतक के कमरे से एक कागज मिला है, जिसमें घर से बाहर निकलने के विभिन्न तरीकों को दिखाया गया था। पुलिस ने बताया कि लड़के के पिता विदेश में रहते थे। उन्होंने पहले ही एक बार अपने बेटे को इस लत से छुटकारा दिलाया था, लेकिन उनके विदेश जाने के बाद उसे फिर से इस गेम की लत लग गई।

सोसायटी के व्हाट्सएप ग्रुप से मां को लगा हादसे का पता

25 जुलाई को बारिश की वजह से स्कूल बंद थे, जिसकी वजह से उसने इस गेम को पूरा दिन खेला। 25 जुलाई की रात को वह खाना खाने के लिए अपने कमरे से बाहर आया, लेकिन 26 जुलाई को पूरे दिन वह अपने आपको अस्वस्थ महसूस करता रहा। जिसके बाद वह अपने आपको कमरे में बंद कर लिया। अगले दिन उसकी मां को सोसायटी के व्हाट्सएप ग्रुप से पता कि उसका बेटा छत से नीचे कूद गया है। जिसे आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

आतिशी ने जीएसटी काउंसिल के फैसले का किया विरोध, कहा- ये देश के स्टार्टअप इंडस्ट्री को खत्म करने की साजिश

नई दिल्ली, हि.स.। दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने आज जीएसटी काउंसिल की बैठक से पहले एक प्रेस वार्ता कर ऑनलाइन गेमिंग पर जीएसटी...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...