नई दिल्ली, रफ्तार। दुनिया की प्राइवेट इक्विटी फर्म ब्लैकस्टोन इंक (Blackstone) हल्दीराम (Haldiram) में 51 फीसदी हिस्सेदारी पाने के लिए 40 हजार करोड़ रुपए की बोली लगा रही है। सूत्रों के अनुसार भारत की मशहूर फास्ट-फूड चेन हल्दीराम को खरीदने के लिए दुनियाभर के दिग्गज इक्विटी फर्मों के बीच जंग छिड़ी है। वैसे, डील पर अब ब्लैकस्टोन की पकड़ मजबूत हो रही है। ब्लैकस्टोन ने हल्दीराम को खरीदने के लिए सबसे बड़ी बोली लगाई है। इस कदम से प्राइवेट इक्विटी फर्म के लिए भारत के स्नैक्सबाजार में एंट्री का रास्ता खुल जाएगा।
हल्दीराम में 51% हिस्सेदारी
ब्लैकस्टोन ने हल्दीराम में 51% हिस्सेदारी के लिए बोली लगाई है। डील से हल्दीराम का वैल्यूएशन 70 हजार करोड़ रुपए से 78 हजार करोड़ रुपए के बीच होगा। यह डील ड्यूडिलिजेंस प्रक्रिया के रिजल्ट पर निर्भर करेगा। इस सौदे से ब्लैकस्टोन को हल्दीराम के प्रोडक्ट बिजनेस का कंट्रोल मिल सकता है। इसके लिए ब्लैकस्टोन
को स्थाई लाइसेंस मिलेगा।
ब्रांड राइट्स और रेस्टोरेंट ऑपरेशन हल्दीराम के पास ही होगा
बता दें, ब्रांड राइट्स और रेस्टोरेंट के ऑपरेशन पर कंट्रोल हल्दीराम परिवार के पास ही रहेगा। एक बैंकर ने बताया कि इन मुद्दों पर डील और वैल्यूएशन पर दबाव बढ़ रहा था। अब जब मामला बंद होने की कगार पर है तो डील जल्द पूरी होनी चाहिए। ब्लैकस्टोन के प्रवक्ता का कहना है कि बायआउट फर्म ने हल्दीराम के लिए फिर से बोली नहीं लगाई है। वैल्यूएशन मैच नहीं होने से चर्चा आगे नहीं बढ़ी है।
सितंबर 2023 से चल रही बातचीत
कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ब्लैकस्टोन स्नैक्स कंपनी का 76 फीसदी शेयर ले सकता है। हल्दीराम सितंबर 2023 से खरीदारों के साथ बात कर रहा है। लेन-देन में उम्मीद से अधिक समय लगने के कारण बताया गया कि हल्दीराम अपने शेयरों को स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट करा सकता है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें– https://www.raftaar.in





