नई दिल्ली, 1 जुलाई (आईएएनएस)। भारत की सबसे बड़ी बिजनस टू बिजनस (बी2बी) ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म उड़ान ने महामारी की दूसरी लहर के दौरान अपने प्लेटफॉर्म पर बेचे गए कोविड सेफ्टी एसेंशियल्स के बारे में गुरुवार को जानकारी साझा की। प्लेटफार्म पर 400 से अधिक विक्रेताओं द्वारा 5,000 पिन कोड्स में 23,000 से अधिक ऑर्डर्स को पूरा करते हुए 1.5 करोड़ कोविड सेफ्टी एसेंशियल्स बेचे गए। प्लेटफॉर्म ने इस दौरान सुरक्षात्मक मास्क्स, फेस शील्ड्स और पीपीई सूट्स इत्यादि उत्पादों की मांग में पाँच गुना से अधिक का इजाफा देखा। भारत में कोविड -19 की दूसरी लहर की संकटपूर्ण स्थिति के दौरान भी, उड़ान ने देश भर में रीटेल विक्रेताओं को कोविड सेफ्टी एसेंशियल्स की नियमित और निरन्तर आपूर्ति की। दूसरी लहर के दौरान सुरक्षात्मक मास्क्स की मांग 1.1 करोड़ से अधिक हो गई, जिससे यह प्लेटफॉर्म पर सबसे अधिक बिकने वाला उत्पाद बन गया। इस अवधि के दौरान प्लेटफॉर्म ने 750 से अधिक शहरों और कस्बों में 1,00,000 से ज्यादा फेस शील्ड्स, ऑक्सीमीटर्स, पीपीई सूट्स और किट्स, इन्फ्रारेड थमार्मीटर्स और ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स के अलावा अन्य आवश्यक वस्तुओं की भी आपूर्ति की। मार्च के बाद से दूसरी लहर के धीरे-धीरे कम होने तक, असम, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और बिहार राज्यों को कुल 60 लाख कोविड सेफ्टी एसेंशियल्स भेजे गए। उड़ान प्लेटफॉर्म पर हुए कोविड सेफ्टी एसेंशियल्स के कुल ऑर्डर्स में से 50 फीसदी से अधिक की हिस्सेदारी इन राज्यों की थी। उदय भास्कर, हेड – लाइफस्टाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, जेनेरल मरचेनडाइज (नॉन – फूड बिजनेस), उड़ान, ने कहा, कोविड -19 की दूसरी लहर के दौरान लगाए गए प्रतिबंधों के कारण, रीटेल विक्रेताओं की आपूर्ति श्रृंखला और डिस्ट्रब्यूशन इकोसिस्टम बाधित हो गयी थी। ऐसे चुनौतीपूर्ण समय में हमने अपने प्लेटफॉर्म पर खरीदारों को उचित मूल्य पर कोविड सेफ्टी एसेंशियल्स की नियमित, निरंतर और समय पर डिलीवरी सुनिश्चित किया। इससे रिटेल विक्रेताओं द्वारा अंतिम ग्राहक को निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित हुई, जिससे आर्थिक गतिविधि भी चलती रही जो ऐसी अवधि में अर्थव्यवस्था के पहियों को गतिशील रखने के लिए बहुत जरूरी था। प्लेटफॉर्म पर रीटेल विक्रेताओं ने अपने घरों और दुकानों में आराम से रहते हुए उड़ान ऐप पर ऑर्डर्स दिए और घर-पहुंच सेवा का लाभ उठाया। उड़ान ने अपनी मजबूत और विश्वसनीय आपूर्ति-श्रृंखला और लॉजिस्टिक नेटवर्क के माध्यम से 12,000 पिन कोड्स और 900 से अधिक शहरों में इन ऑर्डर्स की आपूर्ति की। उड़ान बी2बी क्षेत्र में सभी व्यावसायिक आवश्यकताओं के लिए उपयुक्त और एकमात्र समाधान है। यह दुकानदारों, किराना, रेस्तरां, सड़क पर बेचने वाले, केमिस्टों, कार्यालयों, छोटे कारखानों, ठेकेदारों आदि को ईकामर्स के माध्यम से देश भर के विक्रेताओं, ब्रांडों और निमार्ताओं से जोड़कर उत्तम मूल्य पर उच्चतम क्वालिटी वाले उत्पाद चुनने के लिए सक्षम बनाता है। –आईएएनएस जेएनएस





