नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक 14 साल की नाबालिग दलित लड़की को 4 मुस्लिम युवकों ने किडनैप कर दो महीनों तक रेप किया। पीड़िता को खाने में मांस खिलाया गया और उसके हाथ पर ओम का चिह्न मिटाने के लिए तेजाब डाला गया।
क्या है पूरा मामला?
ये मामला मुरादाबाद के भगतपुर थाना क्षेत्र के गांव दौलपुरी बमनिया का है जहां पर दलित परिवार की लड़की 2 जनवरी को गायब हो गई थी। जो कि 2 मार्च को मिली है। जिसके बाद हिंदू संगठन के लोग और परिजनों से थाने में जाकर FIR दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया की जब वह सूट सिलवाने दुकान पर जा रही थी। तभी रास्ते मे सलमान एवं उसके 3 दोस्त जुबेर, रशीद और आरिफ अपनी कार लेकर खड़े थे। जहां सलमान और उसके दोस्तों ने उसके साथ खिंचतान शुरू कर दी और सलमान ने उसके मुंह पर हाथ रखा व उसके दोस्तों ने उसको पकड़कर गाड़ी मे खीच लिया। इस दौरान मुंह पर नशीला पदार्थ लगाकर उसको बेहोश कर दिया। जब आंख खुली तो वो एक बंद कमरे में थी, उसके बाद सलमान और उसके दोस्तों ने उसके साथ शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। पीड़िता ने यह भी बताया कि जब वह खाना मांगती तो उसको मीट खाने को दिया जाता था। जिसको खाने से मना करने पर उसको जबरदस्ती मीट खिलाते और रेप करते थे।
आरोपी सलमान हुआ गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस ने धारा 137(2), 70(1), 123, 127(4), 299, 351(3), 124(1), पॉस्को की धारा मुकदमा दर्ज कर लिया है. मुख्य आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर लिया और उसको जेल भेज दिया है तो वहीं पुलिस बाकी के तीनो आरोपियों की तलाश कर गिरफ़्तारी मे जुट गई है।





