back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अमरनाथ यात्रा के लिए उपलब्ध करवाई गई 11 करोड़ की धनराशि

जम्मू, 07 अप्रैल (हि.स.)। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने अमरनाथ यात्रा को सफल बनाने के लिए 11 करोड़ की धनराशि उपलब्ध करवाई है। बुधवार को वित्त आयुक्त अरुण कुमार मेहता ने आदेश जारी कर सभी विभागों से कहा है कि अमरनाथ यात्रा के लिए सारे प्रबंध निर्धारित समय पर पूरे किए जाएं। यात्रा के नोडल विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे पर्यटन विभाग से कहा कि वह संबंधित विभागों के साथ मिल कर यात्रा की सफलता के लिए आवश्यक कार्य योजना तैयार कर वित्त विभाग को भेजें, ताकि उसके मुताबिक धनराशि जारी की जा सके। अमरनाथ यात्रा के सुचारु संचालन के लिए चालू वित्तीय वर्ष में 11 करोड़ रुपये एक अप्रैल, 2021 से उपलब्ध करवाई गई है। वित्त आयुक्त अरुण कुमार ने कहा कि धनराशि का उपयोग नियमों के तहत किया जाना चाहिए। बजट में उपलब्ध धनराशि के तहत ही कार्य करवाए जाएं। किसी भी तरह की कोई देनदारी नहीं होनी चाहिए। सभी कार्यों के लिए श्री अमरनाथ श्राईन बोर्ड और वित्त विभाग से मंजूरी लेनी होगी। वित्त विभाग ने कार्यों के लिए टेंडर जारी करने को अनुमति प्रदान कर दी है। बता दें कि इस साल की अमरनाथ यात्रा 28 जून से शुरू हो रही है। यात्रा 56 दिन तक चलेगी। 22 अगस्त को रक्षा बंधन वाले दिन यात्रा संपन्न होगी। इसी बीच अभी तक 13 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने पंजीकरण करवा लिया है। हिन्दुस्थान समाचार/बलवान

Advertisementspot_img

Also Read:

Bobby Deol Birthday: काम नहीं मिला तो बने DJ, खलनायक बन पलटी किस्मत-ऐसे बने ‘लॉर्ड बॉबी’

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। बॉबी देओल का नाम आते ही फैंस के सामने दो...
spot_img

Latest Stories

LPG Scam: गैस बुकिंग के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड! ऐसे पहचानें स्कैम और बचाएं अपना पैसा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देशभर में एलपीजी गैस बुकिंग से...

कौन हैं कार्तिकेय भगवान, जानिए इनके जन्म और शक्ति के बारे में सब कुछ

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म ग्रंथों में भगवान...

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड...

Money Management Tips: इस तरह से करें मनी मैनेजमेंट, महीनें में हजारों रुपयों की कर लेंगे बचत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज हम आपको कुछ ऐसे उपयोगी...

क्या आपको पता है पानी पीने का सही तरीका? गलत तरीका डालता है सेहत पर असर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵