back to top
17.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लोकसभा में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (संशोधन) विधेयक, 2021 पारित होने की संभावना

नई दिल्ली, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। लोकसभा में शुक्रवार को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (संशोधन) विधेयक, 2021 पर चर्चा और पारित होने की संभावना है। सरकार ने 6 दिसंबर को लोकसभा में विधेयक पेश किया था। केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट, 1985 में और संशोधन करने के लिए विधेयक पेश करेंगी। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) के सदस्य के रूप में लोकसभा के एक सदस्य के चुनाव के लिए एक प्रस्ताव पेश करेंगे। लोकसभा के महासचिव राज्यसभा से दो संदेशों की रिपोर्ट देंगे कि सहायक प्रजनन प्रौद्योगिकी (विनियमन) विधेयक, 2021 और राष्ट्रीय औषधि शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (संशोधन) विधेयक, 2021 उच्च सदन द्वारा पारित किया गया है। नियम 193 के तहत लोकसभा में जलवायु परिवर्तन पर आगे की चर्चा होगी जिसकी शुरूआत कनिमोझी करुणानिधि ने बुधवार को की थी। शुक्रवार को लोकसभा में कई प्राइवेट मेंबर बिल भी पेश किए जाएंगे। बिहार से लोकसभा सदस्य जनार्दन सिंह सिग्रीवाल को संविधान की आठवीं अनुसूची में भोजपुरी भाषा को शामिल करने के लिए एक निजी सदस्य विधेयक पेश करना है। कांग्रेस सदस्य शशि थरूर जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने के लिए के लिए एक निजी सदस्य विधेयक पेश करेंगे। डॉ. गद्दाम रंजीत रेड्डी खाद्यान्न की खरीद के लिए एक व्यापक राष्ट्रीय नीति तैयार करने के लिए एक निजी सदस्य विधेयक पेश करेंगे। लोकसभा में सदस्य रितेश पांडे के प्रस्ताव पर और चर्चा होने की संभावना है, जिसे पिछले साल मार्च में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए कल्याणकारी उपाय करने के लिए पेश किया गया था। –आईएएनएस एमएसबी/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵