back to top
32.1 C
New Delhi
Saturday, April 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

परीक्षा पर चर्चा : पीएम 38 लाख से अधिक छात्र, अभिभावक और शिक्षकों से की बात

शुक्रवार को देश-विदेश के 38 लाख से अधिक विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों के जुड़ रहे हैं। प्रधानमंत्री नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में सभी से वर्चुअल संवाद कर रहे हैं।

नई दिल्ली,एजेंसी । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय ‘परीक्षा पे चर्चा’ के छठें संस्करण में आज (शुक्रवार) देश-विदेश के 38 लाख से अधिक विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों के जुड़े हैं। प्रधानमंत्री नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में सभी से वर्चुअल संवाद कर रहे हैं। इस दौरान पीएम बच्चों से तनाव कम करने के लिए और हमेशा अपना बेस्ट देने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। पीएम से एक बच्चे ने सवाल किया कि हम सोशल मीडिया से दूर कैसे रहे। इस पर पीएम ने उसे रोचक टिप्स भी दिए।

mygov_161433170454678031.png 26_01_2023_pm_modi_20_23309871_20934277.jpg

प्रधानमंत्री मोदी छात्र-छात्राओं को तनावमुक्त रहने का व्यावहारिक मंत्र देते है

प्रधानमंत्री मोदी हर साल बोर्ड परीक्षा से पहले ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं को तनावमुक्त रहने का व्यावहारिक मंत्र देते हैं। इस लाइव टेली कॉन्फ्रेंसिंग कार्यक्रम में परीक्षा के तनाव को कम करने और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए सवाल-जवाब किया जाता है।

10 वीं और 12 वीं के लिए 16 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया

‘परीक्षा पे चर्चा’ के इस संस्करण के लिए 38 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं, माता-पिता, अभिभावकों और शिक्षकों ने पंजीकरण कराया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के मुताबिक इस कार्यक्रम के लिए केंद्रीय बोर्डों (सीबीएसई, सीआइएससीई) समेत देश भर के विभिन्न राज्यों के बोर्ड से सम्बद्ध शासकीय और निजी विद्यालयों में वर्ष 2022-23 के दौरान हाई स्कूल (कक्षा 10) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12) की इस बार की वार्षिक परीक्षाएं देने जा रहे 16 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने भी पंजीकरण कराया है।

My Gov के फेसबुक पेज या यूट्यूब चैनल पर विजिट करें

प्रधान ने बताया कि इसका सीधा प्रसारण विभिन्न टीवी चैनलों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर किया जाएगा। मोबाइल फोन पर लाइव देखने के लिए स्टूडेंट्स या पैरेंट्स को भारत सरकार के मॉय गॉव (My Gov) के फेसबुक पेज या यूट्यूब चैनल पर विजिट करना होगा। यहां इस कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

UP Board Result 2026: 10वीं-12वीं के छात्रों का इंतजार हुआ खत्म, अप्रैल के आखिरी हफ्ते में जारी होगा रिजल्ट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) के लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का...
spot_img

Latest Stories

गर्मी में चंदन की लकड़ी क्यों है खास? जानें इसके जबरदस्त फायदे

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी के समय में सेहत...

Akshaya Tritiya के दिन इन चीजों की खरीदारी से बचें, वरना हो सकता है आर्थिक नुकसान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) का...

Vastu Tips: पर्स में रखें ये चीजें बनने लगेगा काम, मिलेगी तरक्की

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵