नारायणपुर, 16 जून(हि.स.)। जिले के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छेरीबेड़ा एवं ओरछा (छोटेडोंगर) में अनुसूचित जनजाति विद्यार्थियों का कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा का आयोजन 15 जुलाई को सुबह 10.30 से 12.30 तक आयोजित की गई है। प्रति वर्ष की भांति शिक्षण सत्र 2021-22 में विद्यालय में अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा का आयोजन कर प्रवीण्यता के आधार पर 60 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार, राकेश पांडे




