नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घोषणा की है कि मुंबई में अब हल्के वाहनों को टोल टैक्स नहीं देना पड़ेगा। यह नियम मंगलवार रात 12 बजे से लागू होगा। यह निर्णय ऐसे समय में लिया गया है जब महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने में कुछ ही समय बाकी रह गया है।
दिवाली से पहले मिलेगी लोगों को राहत
सरकार के इस कदम से दिवाली से पहले मुंबई से ने जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी। जो लोग लंबे समय तक इंतजार करने की शिकायत करते थे उन्हें अब राहत मिली है। यहां 5 टोल नाके हैं दहिसर टोल नाका, मुलुंड टोल नाका, वाशी टोल नाका, ऐरोली टोल नाका, आनंद नगर टोल नाका। अटल सेतु पुल को इस टोल की छूट के दायरे से बाहर रखा गया है। एकनाथ शिंदे ने कहा कि इस ‘मास्टरस्ट्रोक’ मूव से इंधन और समय की बचत होगी और प्रदूषण कम होगा।
इस निर्णय की लंबे समय से मांग थी: शिंदे
उन्होंने कहा, ‘मुंबई के प्रवेश द्वारों पर टोल माफ करने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। मेरे सहित कई कार्यकर्ताओं ने इसकी मांग करते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया था। जैसे हमने लाडली बहिन, लाडला भाई और लाडला किसान योजना लागू की, अब हमने लाडले यात्री योजना लागू की है। यह एक मास्टरस्ट्रोक निर्णय है।’
विपक्ष के दावों को किया खारिज
शिंदे ने विपक्ष के इस दावे को भी खारिज कर दिया कि आगामी विधानसभा चुनावों के कारण यह निर्णय लिया गया है और कहा कि यह एक स्थायी कदम है।
शिवसेना UBT पर साधा निशाना
शिव सेना (यूबीटी) पर निशाना साधते हुए एकनाथ शिंदे ने कहा, “जिन्होंने केवल टोल एकत्र किया, वे अब हमें निशाना बना रहे हैं। वे हमेशा ‘लेना बैंक’ रहे हैं जबकि हम ‘देना बैंक’ हैं।”
वॉट्सऐप पर भी जुड़ें हमारे साथ, जॉइन करें Raftaar News | WhatsApp Channe




