back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

MP News: मप्र में 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, दो नए जिलों में हुई पुलिस अधीक्षकों की नियुक्ति

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के पहले राज्य सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 12 अधिकारियों का तबादला करते हुए उनकी नवीन पदस्थापना की है।

भोपाल, हि.स.। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के पहले राज्य सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 12 अधिकारियों का तबादला करते हुए उनकी नवीन पदस्थापना की है। इसमें दो नवगठित जिलों मैहर और पांढुर्णा में पुलिस अधीक्षकों की नियुक्ति भी की गई है। इस संबंध में आज गृह विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया है।

आदेश के अनुसार, भोपाल पुलिस मुख्यालय में नगरीय पुलिस उपायुक्त सुधीर कुमार अग्रवाल को नवगठित जिले मैहर में पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है, जबकि दूसरे नवगठित जिले पांढुर्णा में पुलिस अधीक्षक का दायित्व सागर पुलिस मुख्यालय की विशेष शाखा के जोनल पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी को सौंपा गया है। यह दोनों जिले एक दिन पहले यानी गुरुवार को ही अस्तित्व में आए हैं।

पुलिस अधिकारियों का हुआ तबादला

इसके अलावा, 10 अन्य आईपीएस के तबादले हुए हैं। इनमें खंडवा के पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र कुमार शुक्ला सत्येन्द्र कुमार शुक्ला को भोपाल पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक पदस्थ किया गया है, जबकि उनकी जगह भोपाल पुलिस मुख्यालय के सहायक पुलिस महानिरीक्षक वीरेन्द्र कुमार सिंह को खंडवा में पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

वहीं, आगरमालवा के पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी को मंडला में 35वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल में सेनानी बनाया गया है, जबकि उनकी जगह मंडला के 35वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र सेनानी विनोद कुमार सिंह को आगरमालवा में पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

इस प्रकार हुआ तबादला

इसी प्रकार, इंदौर के नगरीय अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आरके हिंगणकर को इंदौर ग्रामीण रेंज में उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल में उप पुलिस महानिरीक्षक कुमार सौरभ को चंबल रेंज मुरैना में उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल में उप पुलिस महानिरीक्षक सुनील कुमार जैन को सागर रेंज में उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल में उप पुलिस महानिरीक्षक सविता सोहाने को शहडोल रेंज में उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल में उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज कुमार श्रीवास्तव को इंदौर में नगरीय अतिरिक्त पुलिस आयुक्त और रतलाम जिले के जावरा में 24वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र सेनानी राम शरण प्रजापति को भोपाल में नगरीय पुलिस उपायुक्त पदस्थ किया गया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:-www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 24 IPS अधिकारियों के तबादले, प्रवीण कुमार बने लखनऊ के नए ADG

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए 24 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है।...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...