back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

MP Election: मप्र में लगा BJP नेताओं का मेला, गली-गली में केंद्रीय मंत्रियों ने किया जनता को संबोधित

Bhopal: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की दृष्टि से भाजपा के शीर्ष नेता आज प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रवास पर रहेंगे।

भोपाल, हि.स.। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की दृष्टि से भाजपा के शीर्ष नेता आज प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रवास पर रहे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सीहोर, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर राजगढ़ व हरदा, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा भिण्ड, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर, केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक सागर, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल सागर व रायसेन, केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी भोपाल व राजगढ़ और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय सतना व सिंगरौली जिले की विधानसभाओं में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार किया।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने दी जानकारी

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री चौहान प्रातः 11 बजे बुधनी विधानसभा के बकतरा में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल हुए। तत्पश्चात दोपहर 3.30 बजे शाहगंज पहुंचें और जोनताला, खिटवई, अमोन, पिपलिया सहित आधा दर्जन गांवों में मंचसभा किया। चौहान शाम 6.00 बजे बुधनी के आसपास के गांवों में सभा, रात 8.00 बजे ग्राम बायन में रथ सभा और रात 9 बजे सलकनपुर पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर दोपहर 12.00 बजे राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में पार्टी प्रत्याशी के नामांकन दाखिल कराया और सभा को संबोधित किया। अपरान्ह 2.30 बजे हरदा में पार्टी प्रत्याशी के नामांकन में सम्मिलित हुए और सभा को संबोधित किया। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज दोपहर 2.15 बजे शिखा गार्ड, कम्पू में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। तत्पश्चात शाम 5.00 बजे हरे शिव गार्डन लक्ष्मीगंज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।

केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक

केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक प्रातः 10.30 बजे सागर जिले के सुरखी विधानसभा में जनसंपर्क किया। दोपहर 1.00 बजे जयसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क व स्थानीय कार्यक्रम में शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री खटीक दोपहर 3.30 बजे राहतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क व स्थानीय कार्यक्रम में शामिल हुए।

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल दोपहर 12.00 बजे सागर जिले के नरयावली विधानसभा के परसोरिया में जनसभा किया। दोपहर 2 बजे रायसेन जिले के उदयपुरा विधानसभा के बरेली पहुंचकर पार्टी प्रत्याशी के नामांकन, रोड शो एवं सभा में सम्मिलित हुए। शाम 4 बजे सागर जिले के देवरी विधानसभा के केसली में जनसभा को संबोधित किया

केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते

केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते दोपहर 12 बजे अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ में पार्टी प्रत्याशी का नामांकन दाखिल कराया और रोड शो एवं सभा को संबोधित किया। दोपहर 2 बजे कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में शामिल हुए।

केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी

केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी प्रातः 11.30 बजे राजगढ़ जिले के ब्यावरा में पार्टी प्रत्याशी का नामांकन दाखिल कराया और रोड शो व सभा को संबोधित किया। तत्पश्चात भोपाल में दोपहर 3 बजे पत्रकार वार्ता को संबोधित किया।

पार्टी राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय प्रातः 10.40 बजे सीधी एवं दोपहर 12.30 बजे सिंगरौली में पार्टी प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल कराया एवं रोड शो और सभा को संबोधित कराया। सतना में दोपहर 2.45 बजे पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में शामिल हुए।

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा को भिण्ड जिले के प्रवास पर रहे। वे यहां गोहद में सुबह 11.00 बजे चक्रधारी मंदिर से बस स्टैंड तक रोड शो में शामिल हुए। दोपहर 12.00 बजे पार्टी प्रत्याशी अमरीश शर्मा गुड्डू, राकेश शुक्ला एवं लालसिंह आर्य के नामांकन में शामिल हुए। दोपहर 1.00 बजे भिण्ड चुनाव कार्यालय में कार्यकर्ता बैठक में भाग लिया। दोपहर 3.30 बजे लहार विधानसभा के पटेल गार्डन में कार्यकर्ता बैठक में शामिल हुए। शर्मा शाम 7.00 बजे भोपाल दक्षिण पश्चिम विधानसभा के चुनाव कार्यालय का उदघाटन किया।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी तापमान बढ़ने लगा है। ऐसे में भी पार्टिया अपनी अपनी रणनीति को...
spot_img

Latest Stories

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...