back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

MP Election: CM शिवराज ने कमलनाथ पर किया सियासी हमला कहा- कांग्रेस में चल रही कपड़ा फाड़ प्रतियोगिता

Bhopal: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को सांची और मउगंज जिले के हनुमना में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया।

भोपाल, हि.स.। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सांची और मउगंज जिले के हनुमना में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस में कपड़ा फाड़ प्रतियोगिता चल रही है। पोस्टर फाड़े जा रहे हैं। कांग्रेस की हालत तो ऐसी हो गई है कि एक दिल के टुकड़े हजार हुए एक यहां गिरा एक वहां गिरा। उन्होंने कहा कि बाढ़ के पानी में इंसान, सांप, बंदर, चीटी सभी एक पेड़ पर चढ़ जाते हैं, लेकिन वो पेड़ पर लड़ते नहीं हैं, यहां तो पेड़ पर भी लड़ाई चल रही है।

मोदी जनता के हीरो हैं

मुख्यमंत्री चौहान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दुनिया का सर्वाधिक लोकप्रिय नेता बताते हुए कहा कि मोदी जनता के हीरो हैं। मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व में भारत की साख बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के जमाने में कोई नेता गड़बड़ करता था तो वह कभी जेल नहीं जाता था, लेकिन अब किसी ने पाप किया है तो उसे जेल जाना पड़ेगा, ये मोदी की सरकार है। चौहान ने जनसमुदाय से भाजपा प्रत्याशियों को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने और प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनाने की अपील की।

मध्यप्रदेश में K कांग्रेस

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि अब मध्यप्रदेश में K कांग्रेस हो गई है, यानी कमलनाथ की कांग्रेस। वही सर्वे कर रहे हैं, वही टिकट बांट रहे हैं। टिकट में गड़बड़ हो तो वह कहते हैं कि दिग्विजय सिंह के कपड़े फाड़ो, कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं कपड़े फाड़ रहे हैं, पुतले जला रहे हैं। दशहरे से पहले ही कांग्रेस में पुतले जल रहे हैं। कांग्रेस को प्राइवेट लिमिटेड बना लिया है। जैसे महाराष्ट्र में शिवसेना, दो हिस्सों में बंट गई, वैसे ही मध्यप्रदेश में कांग्रेस के दो फाड़ हो गए हैं।

कमलनाथ ने तो इंडी गठबंधन का भी सत्यानाश कर दिया है, अब वह कह रहे हैं “अखिलेश-वखलेश“” अपने गठबंधन के लिए ही ऐसी भाषा का वह इस्तेमाल कर रहे हैं। मुझे तो समझ में नहीं आता मध्य प्रदेश में किसकी कांग्रेस है। सोनिया गांधी या मल्लिकार्जुन खड़गे की कांग्रेस है या कमलनाथ की कांग्रेस है। यहां तो ना गठबंधन का कोई भविष्य है और ना ही कांग्रेस का कोई भविष्य है।

हम वादे नहीं काम कर रहे हैं- मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम वादे नहीं काम कर रहे हैं और जो काम कर रहे हैं उसे बता रहे हैं। कांग्रेस रोज झूठे वादे करती है। उन्होंने मोहब्बत की दुकान नहीं बल्कि झूठ की दुकान खोल रखी है। रोज झूठ परोस रहें हैं। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि यह दूसरा महाझूठ पत्र तो ले आए, लेकिन पहले वचन पत्र का क्या हुआ? कांग्रेस ने कहा था कर्ज माफ करेंगे लेकिन सभी का कर्ज माफ क्यों नहीं किया।

कांग्रेस ने अपने वचन पत्र में कहा था किसानों को फसलों पर समर्थन मूल्य पर बोनस देंगे। एक पैसा बोनस देने का काम नहीं किया, इसका जवाब दो कमलनाथ। उन्होंने कहा था कि ग्राम सभा की सिफारिश के आधार पर फसल बीमा योजना का लाभ देंगे, फसल बीमा योजना का लाभ देना तो दूर आरबीसी 6(4) का लाभ भी किसानों को तब नहीं दिया जब उनकी फसलें बाढ़ और अतिवृष्टि में पूरी तरह से बर्बाद हो गई थी, इसका भी जवाब दो कमलनाथ। कांग्रेस ने तो एक महापाप और किया है।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का पैसा जो दिल्ली से आना था, जो प्रधानमंत्री भेजते हैं, उसकी सूची तक केंद्र को नहीं दी और इसलिए लाखों किसानों को किसान सम्मान निधि से वंचित करने का बड़ा पाप भी कांग्रेस ने किया है।

जान भले ही चले जाए, लेकिन आपके विश्वास को नहीं टूटने दूंगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपको लग रहा होगा, अच्छा मुख्यमंत्री है अष्टमी के दिन भी आ रहा है, लेकिन अकेले यहां नहीं मैं बाकी जगह भी जा रहा हूँ। भाजपा की महाविजय के लिए दशहरे के दिन भी मैं प्रचार करूंगा और दिवाली के दिन भी मैं प्रचार प्रसार नहीं छोडूंगा। महाअष्टमी होने के बावजूद भी आज देवनगर में आप सभी पधारे, आपने भाजपा पर विश्वास व्यक्त किया और भैया पर भरोसा किया। मैं भी आपको वचन देता हूँ जान भले ही चले जाए, लेकिन आपके विश्वास को नहीं टूटने दूंगा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? BJP पर जमकर गरजे अखिलेश यादव, कहा- सम्मान नहीं तो अपमान भी न करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के प्रस्तावित कार्यक्रम को प्रशासन ने सशर्त अनुमति दे दी...
spot_img

Latest Stories

Kuldeep Yadav की होने वाली दुल्हन कौन हैं? जानिए वंशिका चड्ढा की पढ़ाई, नौकरी और लव स्टोरी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार...

Rohit Shetty Birthday: इन फिल्मों ने सिनेमाघरों में चलाया था अपना जादू, आज भी देखना पसंद करते हैं दर्शक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने...

दिल्ली-NCR में तपती गर्मी पर लग सकता है ब्रेक, 15 मार्च को हल्की बारिश के आसार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी Delhi और आसपास के NCR...

Aamir Khan Birthday: एक्टर की वो फिल्में जिनको देख दर्शक हो गए हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आमिर खान ने अब तक...

चेहरे में जमी Tanning की हो जाएगी छुट्टी, बस अपनाएं यह ट्रिक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में देखा...

Vastu Tips: घर और बिजनेस में तरक्की के लिए करें ये वास्तु उपाय, दूर होगी कंगाली

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि और...