back to top
23.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

MP Election 2023: निर्दलीय विधायक प्रदीप जायसवाल ने थामा BJP का दामन, CM शिवराज ने दिलाई सदस्यता

Bhopal: मप्र विधानसभा चुनाव से पहले दल-बदल का दौरा जारी है। इसी क्रम में बालाघाट जिले की वारासिवनी विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक प्रदीप जायसवाल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया है।

भोपाल, हि.स.। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले दल-बदल का दौरा जारी है। इसी क्रम में बालाघाट जिले की वारासिवनी विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक प्रदीप जायसवाल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार देर शाम अपने निवास पर उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी मौजूद रहे।

प्रदीप जायसवाल लगातार तीन बार कांग्रेस से विधायक रह चुके

निर्दलीय विधायक प्रदीप जायसवाल 1998 से 2013 तक लगातार तीन बार कांग्रेस से विधायक रह चुके हैं। साल 2013 में उनको भाजपा प्रत्याशी डॉ. योगेंद्र निर्मल ने हरा दिया था। इसके बाद 2018 में कांग्रेस पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा और भाजपा प्रत्याशी डॉ. योगेंद्र निर्मल को चार हजार वोटों से हराया था। इसके बाद से उन्होंने कोई राजनीतिक पार्टी ज्वाइन नहीं की थी।

विधानसभा चुनाव में बरघाट से उम्मीदवार बन सकती हैं

प्रदीप जायसवाल ने 2018 में कांग्रेस की सरकार बनने पर कमलनाथ सरकार को अपना समर्थन दिया था। इसके बदले कांग्रेस ने उन्हें कैबिनेट मंत्री भी बनाया था, लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके समर्थक विधायकों के भाजपा में जाने के बाद कमलनाथ सरकार गिर गई। इसके बाद सरकार बदलने पर जायसवाल ने अपना समर्थन भाजपा को दे दिया।

जायसवाल ने जब शिवराज सिंह को समर्थन दिया तो उन्होंने जायसवाल को कैबिनेट मंत्री का दर्जा देकर खनिज विकास निगम का अध्यक्ष बनाया था। अब उन्होंने भाजपा की सदस्यता ले ली है। उनके आने से भाजपा को और मजबूती मिली है। भाजपा उन्हें विधानसभा चुनाव में बरघाट से उम्मीदवार बना सकती है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी माहौल तेज हो गया है। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर...
spot_img

Latest Stories

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...