back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राजस्थान की पार्टियों में अंदरूनी रार, वसुंधरा की जगह ‘दीया’ जलाएंगी BJP का चिराग! कांग्रेस का पायलट कौन?

Rajasthan Election: राजस्थान विधानसभा का चुनाव काफी दिलचस्प बना है। प्रमुख पार्टियां (BJP और Congress) ने मुख्यमंत्री के चेहरे का ऐलान नहीं किया है। इसका बड़ा कारण दोनों पार्टियों की अंदरूनी रार है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राजस्थान विधानसभा का चुनाव काफी दिलचस्प बना है। दोनों प्रमुख पार्टियां (BJP और Congress) ने अब तक मुख्यमंत्री के चेहरे का ऐलान नहीं किया है। इसका बड़ा कारण दोनों पार्टियों की अंदरूनी रार है। कांग्रेस में वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पार्टी के मजबूत नेता सचिन पायलट के बीच कलह है। बीजेपी में वसुंधरा राजे की स्थिति स्पष्ट नहीं हो रही। वहीं, हाल में दीया कुमारी का नाम खूब चर्चा में आया है।

ABP के सर्वे में गहलोत सबसे पसंदीदा सीएम फेस

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के लिए राहत की बात है कि एबीपी न्यूज सी वोटर्स ने सर्वे में 34% लोगों ने अशोक गहलोत को पसंदीदा मुख्यमंत्री बताया है। सचिन पायलट को 18% लोगों ने पसंद बताया। बीजेपी की तरफ से 22% लोगों ने वसुंधरा राजे, 10% लोगों ने गजेंद्र सिंह शेखावत और राज्यवर्धन राठौड़ को 7% लोगों ने पसंदीदा मुख्यमंत्री चेहरा बताया। 9% लोगों ने अन्य को पसंदीदा मुख्यमंत्री चेहरा बताया। सर्वे में 48% लोग गहलोत के काम से बहुत संतुष्ट दिखे। 26% लोग संतुष्ट और 25 प्रतिशत लोग असंतुष्ट दिखे।

गजेंद्र सिंह शेखावत और राज्यवर्धन राठौर लोकप्रियता घटी: सर्वे

सर्वे में बीजेपी के केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और राज्यवर्धन राठौर की लोकप्रियता कम दिखी। जोधपुर से सांसद शेखावत को 10% लोगों ने सीएम फेस के रूप में पसंद किया। राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को केवल 7% लोगों ने सीएम का चेहरा बताया। 9% लोगों ने अशोक गहलोत, सचिन पायलट, वसुंधरा राजे, गजेंद्र सिंह और राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के चेहरे को सीएम के रूप में नकारा है।

सांसद दीया कुमारी की BJP से CM फेस की प्रबल दावेदार

25 सितंबर को जयपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में सांसद दीया कुमारी काफी हाईलाइट हुईं। उन्होंने मंच संचालन किया। जबकि सभा में मौजूद वसुंधरा राजे को संबोधन का मौका नहीं मिला, तब से दीया को प्रदेश के मुख्यमंत्री के चेहरे का प्रबल दावेदार बताया जा रहा। इस पर राजनीतिक गलियारे में खूब चर्चा हो रही है। हालांकि खुद दीया इन चर्चाओं को अफवाह बता रही हैं। उनका कहना है कि मैं पार्टी की कार्यकर्ता हूं। मुझे पार्टी, जो जिम्मेदारी देगी, चाहे चुनाव लड़ने या नहीं लड़ने की, मैं पार्टी के साथ रहूंगी।

BJP ने वसुंधरा समर्थक का टिकट काटा

बीजेपी ने पहली लिस्ट में वसुंधरा राजे के समर्थक नरपत सिंह राजवी का टिकट काट दिया है। विद्याधर नगर सीट से नरपत की जगह दीया कुमारी को टिकट मिला है। इससे भी सियासी गलियारों में जमकर हड़कंप मचा है। टिकट मिलने पर दीया ने कहा मुझे टिकट मिलने की जानकारी नहीं थी। लिस्ट जारी होने पर मुझे जानकारी मिली है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly Election 2026: TMC के लिए साख का सवाल बन रही है मुर्शिदाबाद सीट, पक्ष में नहीं रहे हैं चुनावी आंकड़े

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। West Bengal Assembly Election की 294 विधानसभा सीटों में से मुर्शिदाबाद विधानसभा सीट कई मायनों में अहम है, विशेषकर सत्तारूढ पार्टी...
spot_img

Latest Stories

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...

Tata Punch को टक्कर देने आई नई Hyundai Exter Facelift, जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय कार बाजार में माइक्रो SUV...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵