back to top
34.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

खम्मम और वरंगल नगर निगमों में महापौर व उपमहापौर ने संभाला पदभार

पांच नगरपालिकाओं के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया हुई पूरी खम्मम/वरंगल, 08 मई (हि.स.) ग्रेटर वरंगल तथा खम्मम नगर निगमों के लिए तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के नवनिर्वाचित पार्षदों ने महापौर और उपमहापौर और अन्य नगरपालिकाओं के लिए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया पूरी की ली गई है। खम्मम में नवनिर्वाचित पार्षदों ने तेलंगाना राष्ट्र समिति की पुनुकोल्लू नीरजा को महापौर और उपमहापौर के पद पर अल्पसंख्यक वर्ग की फातिमा को सर्वसम्मति से चुना गया। खम्मम नगर निगम के वार्ड 26 से चुनाव जीतने वाली पुनुकोल्लू नीरजा को महापौर चुना गया। और वार्ड 38 से चुनी गई फातिमा को उपमहापौर पद के लिए चुना। इसी तरह वरंगल में महापौर के लिए वार्ड 29 की पार्षद गुंडू सुधारानी के सर्व सम्मति से चुना गया। यहां उपमहापौर के रिजवाना शमी को चुना गया। जानकारी अनुसार रंगारेड्डी जिले की कोत्तूर की महिला के लिए आरक्षित नगरपालिका अध्यक्ष के चुनाव के लिए निर्वाचित सदस्यों की बैठक में बतुका लावण्या को अध्यक्ष और डोली रवींदर को सर्व सम्मति से उपाध्यक्ष चुना गया। नागरकर्नूल जिले के अच्चमपेट में अनारक्षित अध्यक्ष पद पर वेदला नरसिम्हा गौड़ तथा उपाध्यक्ष पद पर पोरेड्डी शैलेजा को चुना गया। सिद्दिपेट में महिला के लिए आरक्षित पद पर कडवरेगू मंजुला को अध्यक्ष तथा जंगीटी कनकराजू को उपाध्यक्ष चुन लिया गया। नलगोंडा जिले के नकिरेकल में अध्यक्ष के रूप में राचकोंडा श्रीनिवासू और मुरारीशेट्टी उमारानी को उपाध्यक्ष चुन लिया गया। इसी तरह महबूबनगर जिले के जेडचेर्ला में पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित अध्यक्ष पद पर लक्ष्मी और उपाध्यक्ष पद पर पलडी सारिका को चुन लिया गया। शनिवार को टीआरएस ने एक बयान जारी कर बताया कि पार्टी हाईकमान ने राज्य के मंत्रियों, विधायकों के साथ चर्चा कर महापौर और उपमहापौर के नामों को अंतिम रूप दिया था। उन्हीं नामों पर पार्षदों व सदस्यों की बैठक में चुना गया। पार्टी के अनुसार वफादारी, अनुभव तथा सामाजिक समीकरण को ध्यान में रखकर इनका चयन किया गया है। बताया गया है कि नगर निगम और नगरपालिका के महापौर, उपमहापौर, अध्यक्ष और उपाध्यक्षों ने अपनी पदभार संभाल लिया है। हिन्दुस्थान समाचार/नागराज

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Shibpur Seat पर TMC का रहा है दबदबा, 2026 चुनाव में क्या बरकरार रहेगा गढ़?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की राजनीति में शिबपुर...

April 2026 Car Launches: कार लवर्स के लिए खुशखबरी, इस महीने लॉन्च होंगी कई दमदार गाड़ियां

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 ऑटोमोबाइल बाजार के लिए...

आज Hanuman Jayanti पर देखें ये फिल्में इसमें दिखाया गया भगवान का चमत्कार, एक बार जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज देशभर में हनुमान जयंती...

Stock Market Today: शेयर बाजार में भारी गिरावट, Sensex 1400 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गुरुवार, 2 अप्रैल 2026 को भारतीय...

CM पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा होगी डबल, SSG के साथ मिलेगा Z+ कवर; जानिए और क्या-क्या होंगे बदलाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵