back to top
27.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Gurugram Fire Bus: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर श्रमिक यात्रियों से भरी बस में लगी भीषण आग, 2 की मौत, 15 लोग झूलसे

Gurugram: देर रात गुरुग्राम से उत्तर प्रदेश के हमीरपुर के लिए 35 श्रमिकों व उनके परिवारों को लेकर रवाना हुई स्लीपर बस दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे-48 पर गूगल बिल्डिंग के पास आग का गोला बन गई।

गुरुग्राम, हि.स.। देर रात गुरुग्राम से उत्तर प्रदेश के हमीरपुर के लिए 35 श्रमिकों व उनके परिवारों को लेकर रवाना हुई स्लीपर बस दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे-48 पर गूगल बिल्डिंग के पास आग का गोला बन गई। इन परिवारों की दिवाली की खुशियां छिन गई। आग ने दो जिंदगियां बुझी दीं। पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा ने आग लगने की प्रारंभिक जांच में गैस सिलेंडर में ब्लास्ट बताया है।

बस में अचानक आग लगी

गुरुग्राम में अलग-अलग स्थानों से रोजाना उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश व अन्य राज्यों के लिए श्रमिक व उनके परिवारों को लेकर स्लीपर बसें रवाना होती हैं। एक स्लीपर बस (नंबर-एआर-01-के-1707) सेक्टर-12 से उत्तर प्रदेश के हमीरपुर के लिए रवाना हुई थी। इस बस में श्रमिक व उनके परिवारों के सदस्य सवार थे। जैसे ही यह बस नेशनल हाइवे-48 पर 32 माइल स्टोन से ठीक पहले गूगल बिल्डिंग के पास पहुंची तो बस में अचानक आग लग गई।

एक महिला व बच्ची की जल कर मौत हुई

ड्राइवर ने तुरंत बस रोकी और यात्रियों ने उतारना शुरू कर दिया। आग इतनी तेजी से फैली कि कई लोगों ने जान बचाने के लिए खिड़कियों से छलांग लगा दी। बस में सभी यात्री उतर भी नहीं पाए थे कि पूरी बस आग का गोला बन गई। एक महिला व बच्ची की जल कर मौत हो गई और करीब 15 लोग झुलस गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राथमिक जांच में सिलेंडर से आग लगने का अंदेशा: सीपी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। बुरी तरह से झुलसे तीन लोगों को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल, छह लोगों को गुरुग्राम नागरिक अस्पताल व पांच लोगों को मेदांता मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा के मुताबिक घटना के समय बस में करीब 40 यात्री सवार थे।

ये सभी उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। दिवाली के मौके पर अपने घरों को जा रहे थे। वे अपने साथ छोटे गैस सिलेंडर लिए हुए थे। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि आग इन छोटे सिलेंडरों की वजह से लगी होगी। फॉरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

गुरुग्राम में मानवता शर्मसार: 7वीं की छात्रा ने बच्चे को दिया जन्म, महीनों तक दरिंदगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुग्राम से रिश्तों और इंसानियत को तार-तार कर देने वाला एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ सातवीं...
spot_img

Latest Stories

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵