नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रोचेस्टकर मेपलवुड पार्क में रविवार शाम को शूटिंग के दौरान 1 व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि 6 अन्य घायल हो गए हैं।
घटना की जानकारी मिलने के बाद 6.20 पर पहुंची पुलिस
रोचेस्टर पुलिस घटनास्थल पर शूटिंग की सूचना मिलने के बाद 6.20 पर पहुंची। ऑफिसर्स ने देखा कि कई लोग घायल भी हुए हैं। एक 20 वर्षीय व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए।
घटनास्थल पर क्या हुआ था जानने के लिए चश्मदीदों से बात कर रहे हैं अधिकारी
कैप्टन ग्रेग बेलो ने बताया कि अन्य पांच घायलों को अस्पताल लेकर जाया गया है। साथ ही मरने वाले व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। हमें अभी तक पता नहीं चला है कि शूटिंग में कितने लोग शामिल थे। आखिर हुआ क्या था? यह जानने के लिए हम चश्मदीदों से बात कर रहे हैं।
अभी तक किसी भी संदिग्ध को हिरासत में नहीं लिया गया है। प्रशासन ने लोगों से आग्रह किया है कि किसी के पास वीडियो फुटेज है तो हमसे संपर्क करें। उल्लेखनीय है कि इससे पहले अमेरिका में 4 जुलाई को भी शूटिंग की घटना सामने आई थी। आकड़ों के अनुसार, इस साल 261 शूटिंग की घटनाएं हो चुकी हैं।




