नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पेरिस ओलंपिक्स में महिलाओं के 25 मीटर पिस्टल इवेंट में भारतीय शूटर मनु भाकर 28 शॉट्स के साथ चौथे स्थान पर रहीं। कुल 40 शॉट्स में से मनु 28 लगाने में कामयाब रहीं।
इससे पहले मनु ने जीता था कांस्य पदक
मनु ने इससे पहले पर्सनल 10 मीटर एयर पिस्टल में मिक्स इवेंट में सरबजोत सिंह के साथ मिलकर कांस्य पदक जीता था। जबकि इस राउंड में वो हंगरी की वेरोनिका मेजर से हार गईं।
मनु 7वीं सीरीज के अंत तक मेडल की रेस में थीं। हालांकि, 8वीं सीरीज में अपने पांच शॉट में से केवल दो (10.2 या अधिक का स्कोर) लगाने के बाद, भाकर शीर्ष तीन के लिए शूट-ऑफ में चली गईं।
शूटर स्वपिनल कुसाले ले चुके हैं ब्रॉन्ज मेडल
इससे पहले भारत के शूटर स्वपिनल कुसाले ने 451.4 अंकों के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता था। ऐसा पहली बार हुआ, जब भारत ने तीन शूटिंग मेडल्स जीते हैं।
दीपिका के पास मेडल जीतने का आखिरी मौका
भारत की अनुभवी तीरंदाज दीपिका कुमारी के पास आज ओलिंपिक मेडल जीतने का आखिरी मौका हो सकता है। वे और भजन कौर विमेंस इंडिविजुअल कैटेगरी में हिस्सा लेंगी। दीपिका, भजन और अंकिता की तिकड़ी वाली भारतीय टीम क्वार्टर फाइनल मैच हार गई थी। दीपिका का राउंड ऑफ-16 मैच जर्मनी की मिशेले क्रोपेन से होगा, जबकि भजन कौर इंडोनेशिया की चोइरूनिसा डियांडा से मैच खेलेंगी।
उल्लेखनीय है कि साल 2004 में एथेंस ओलंपिक में राज्यवर्धन सिंह राठौर ने शूटिंग में रजत पदक जीता था। इसके बाद 2008 में बीजिंग ओलंपिक में अभिनव बिंद्रा ने गोल्ड मेडल जीता था। इसके बाद गगन नारंग ने 2012 में बीजिंग ओलंपिक में कांस्य पद जीता था। विजय कुमार ने 2012 में लंदन ओलंपिक में रजत पदक जीता था।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




