back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Manipur Violence: BJP नेताओं के बयान पर भड़के अधीर रंजन, कहा- ‘पहले मणिपुर जाएं फिर हमसे लें टक्कर’

Manipur Violence: अधीर रंजन चौधरी ने मांग की कि पहले अविश्वास प्पस्ताव पर चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब अविश्वास प्रस्ताव लंबित है तो सबसे पहले चर्चा अविश्वास पत्र पर होनी चाहिए।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। Adhir Ranjan Chowdhury: लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी ने सोमवार को मणिपुर मामले पर भाजपा नेताओं के बयान को लेकर नाराजगी जताई है। अधीर रंजन ने कहा कि हम लोग तो सांसदों का प्रतिनिधिमंडल लेकर मणिपुर गए थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री भी अपने घटक दलों के सांसदों को लेकर जाएं और फिर आकर हम से टक्कर लें। उन्होंने आगे कहा कि इसीलिए तो हम लोगों ने अविश्वास प्रस्ताव दिया है।

पहले अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की मांग

अधीर रंजन चौधरी ने साथ ही यह भी मांग की कि पहले अविश्वास प्पस्ताव पर चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब अविश्वास प्रस्ताव लंबित है तो सबसे पहले चर्चा अविश्वास पत्र पर होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली वाले बिल पर भी चर्चा हो जाएगी लेकिन सबसे पहले अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हो। उन्होंने आगे कहा कि फिलहाल उन्हें बीएसी की बैठक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

हिंसा में 160 से ज्यादा लोगों की मौत

मणिपुर में पर्वतीय जिलों में तीन मई को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मैतेई समुदाय की मांग के विरोध में ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के आयोजन के बाद राज्य में शुरू हुई जातीय हिंसा में अब तक 160 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश की आबादी में मैतेई समुदाय के लोगों की संख्या करीब 53 प्रतिशत है और वे लोग मुख्य रूप से इंफाल घाटी में रहते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

लोकसभा में अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर हमला, बोले- MSP की गारंटी नहीं मिली, PM ने गोद लिए गांव को अनाथ छोड़ा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। लोकसभा में बजट पर चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी प्रमुख और कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार को घेरा।...
spot_img

Latest Stories

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...