नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। Manipur Violence Video: लगभग तीन महीनों से हिंसा की आग में झुलस रहे मणिपुर (Manipur) में दो महिलाओं के साथ हैवानियत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने हर किसी को व्यथित कर दिया है। इस वीडियो में एक समुदाय के लोग दूसरे समुदाय की दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर उनकी परेड कराते दिख रहे हैं और उनके साथ दरिंदगी कर रहे हैं। इस घटना को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भी इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है और इसे सभ्यता का चीरहरण करार दिया है।
मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड कराने वाले वीडियो को लेकर देश भर के लोगों में गुस्सा है। वहीं विपक्षी दल भी सरकार पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी मणिपुर की घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस घटना को सभ्यता का चीरहरण बताया। अखिलेश यादव ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर कहा, “मणिपुर में सभ्यता का चीरहरण हुआ है और संस्कृति का पाताल-पतन”




