back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

महासमुंद : मोटरसाइक‍िल फ‍िसलने से सवार युवक की मौत, पुल‍िस जांच में जुटी

महासमुंद/रायपुर, 12 जून (हि.स.)। जिले के लहरौद पड़ाव के आगे एनएच 53 पर लक्ष्मी राइस मिल के पास शनिवार सुबह मोटरसाइकिल फिसलने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक नंदकुमार साहू आज सुबह मोटरसाइकिल से कहीं जाने के लिए निकला था। राइस मिल के पास उसकी मोटरसाइकिल स्किड कर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक सिघुपाली पिथौरा का रहने वाला है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसार आशंका जताई जा रही है कि मोटरसाइकिल चालक की मौत सिर फटने की वजह से हुई होगी। क्योकि मृतक हेलमेट नहीं पहना था। रोड किनारे खून से लथपथ शव पड़ा था। लाश के कुछ ही दूरी पर मोटरसाइकिल भी गिरा पड़ा था। फिलहाल पुलिस विवेचना कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/चंद्रनारायण शुक्ल

Advertisementspot_img

Also Read:

Rohit Shetty firing case: कोर्ट ने आरोपियों की दी पुलिस कस्टडी, डायरेक्टर के आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा तैनात

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री...
spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵