back to top
34.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Lok Sabha Election 2024: तीसरे मोर्चे से पलटेगा सियासत का खेल! जानें क्या है मायावती का प्लान?

Lok Sabha Election 2024: BSP सुप्रीमो मायावती न तो BJP के नेतृत्व वाली NDA में है और न ही विपक्ष के गठबंधन ‘INDIA’ की हिस्सा हैं। ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि मायावती इस नए फॉर्मूले पर काम कर रही हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। Lok Sabha Election 2024: देश में अगले साल लोकसभा चुनाव होना है। चुनाव से पहले दो बड़े गठबंधन ‘INDIA’ और एनडीए के अलावा तीसरे मोर्चे को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। ऐसा कहा जा रहा है कि अभी तक जो दल इन दोनों गठबंधन के साथ नहीं गए हैं वो इस मोर्चे में शामिल हो सकते है।

मायावती बना सकती हैं तीसरा मोर्चा

अगर बसपा की बात करें तो BSP सुप्रीमो मायावती न तो भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए में है और न ही विपक्ष के गठबंधन ‘INDIA’ की हिस्सा हैं। ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि मायावती इस नए फॉर्मूले पर काम कर रही हैं। बता दें कि मायावती ने हाल ही में इस साल के अंत में राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी अपनी पार्टी को उतारने का ऐलान किया है। ऐसा माना जा रहा है कि बसपा ओवैसी की पार्टी AIMIM को भी तीसरे मोर्चे में अपने साथ रख सकती है। 

तीसरे मोर्चा से होगा सियासी खेल पलट

बहुजन समाज पार्टी (BSP) के लिए ऐसे करना कोई नई बात नहीं है। बता दें कि राजनीतिक परिवेश में कई बार ऐसे हालात बने है जब मायावती एक अलग गठबंधन के साथ मिलकर पूरा सियासी खेल पलट चुकी हैं। 38 साल पहले 1984 में बनी बसपा, जो साल 2007 में उत्तर प्रदेश में भारी बहुमत से सरकार बनाई थी। इसके बाद कई मौके आए जब मायावती की पार्टी बसपा किंगमेकर भी बनी।

उत्तर प्रदेश में जब राम जन्मभूमि विवाद हुआ था, जिसके बाद भाजपा को राज्य की सत्ता गंवानी पड़ी थी। उस वक्त ये बसपा ही थी जो 1993 विधानसभा चुनाव में सपा के साथ गठबंधन करके भाजपा को उत्तर प्रदेश से उखाड़ कर रख दिया था।

लोकसभा में 10 सीटें

अगर लोकसभा चुनाव की बात करे तो बसपा ने साल 2009 के आम चुनाव में कुल 20 सीटें जीती थीं। जबकि उस वक्त उत्तर प्रदेश से भाजपा को केवल 10 सीटें ही मिली थी। हालांकि उसके बाद 2014 चुनाव में बसपा शून्य पर जरूर सिमट गई थी लेकिन पार्टी पिछले लोकसभा चुनाव में 10 सीटें जीतने में कामयाब रही थी।

Advertisementspot_img

Also Read:

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन समाज पार्टी मैदान में उतरने का प्लान बना चुकी है। BSP 15 मार्च को कांशीराम...
spot_img

Latest Stories

LPG Cylinder Consumption: देश के किन राज्यों में होती है LPG की सबसे ज्यादा खपत, जानिए टॉप- 5 राज्य

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और...

2027 चुनाव से पहले पश्चिमी UP पर सपा का फोकस, दादरी से अखिलेश यादव शुरू करेंगे अभियान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा...

Share Market Today: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, 873 अंक टूटा Sensex, Nifty भी 254 अंक फिसला

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार...

डोनाल्ड ट्रंप का Section 301: क्या है ये कानून, जिससे भारत-चीन सहित 16 देशों पर पड़ सकता है असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका में Donald Trump प्रशासन ने...