back to top
27.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bengal Panchayat Election Result 2023: बंगाल पंचायत चुनाव के नतीजे आज; वोटों की गिनती शुरू, TMC को मिली बढ़त

West Bengal Panchayat Election Result 2023: पश्चिम बंगाल में आठ जुलाई संपन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। इस चुनाव मे लगभग 5.67 करोड़ मतदाताओं ने 73,887 सीटों के लिए मतदान किया

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। पश्चिम बंगाल में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। आज सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हुई। शुरुआती रुझानों में टीएमसी आगे चल रही है। आपको बता दें पंचायत चुनाव के लिए बंगाल में 8 जुलाई को मतदान हुआ था। समें लगभग 5.67 करोड़ मतदाताओं ने पश्चिम बंगाल के ग्रामीण इलाकों में 73,887 सीटों के लिए मतदान किया था। लेकिन चुनाव आयोग ने बंगाल चायत चुनाव के दौरान हुई हिंसा के कारण 10 जुलाई को 697 बूथों पर फिर से मतदान कराने का फैसला किया था।

पंचायत चुनाव में अब तक 37 लोगों की मौत

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आठ जुलाई को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान संपन्न हुआ था। लेकिन पंचायत चुनाव में हुई हिंसा के चलते चुनाव आयोग ने 10 जुलाई को 697 बूथों पर फिर से मतदान कराने का फैसला किया था। आपको बता दें बंगाल में पंचायत चुनाव के दौरान अब तक हिंसा में 37 लोगों की मौत हो चुकी है। केवल शनिवार को टीएमसी के 11 कार्यकर्ताओं की हत्या हुई है। इसके अलावा बीजेपी के तीन, कांग्रेस के तीन, सीपीआईएम के दो कार्यकर्ताओं की पंचायत चुनाव में जान गई है। हिंसा की ये वारदातें मुर्शिदाबाद, कूचबिहार, पूर्वी बर्दवान, मालदा, नादिया, उत्तर 24 परगना और दक्षिण 24 परगना में हुई हैं।

राष्ट्रपति से मिले राज्यपाल सी वी आनंद बोस

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 8 जुलाई को वोटिंग के बाद राज्यपाल सी वी आनंद बोस दिल्ली पहुंचे। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर पंचायत चुनाव के दौरान पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा के बारे में जानकारी दी।

हिंसा के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी- राज्यपाल

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने पंचायत चुनाव की मतगणना के दिन स्थिति का जायजा लेने के लिए भांगर और कैनिंग सहित दक्षिण 24 परगना जिले का दौरा किया। उन्होंने कहा कि हम निश्चित रूप से उन लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे जो राजनीतिक नियंत्रण कक्ष में बैठते हैं और मैदान में गुंडों को अपने रिमोट से कंट्रोल करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हिंसा नई पीढ़ी के भविष्य को प्रभावित कर रही है। हम बंगाल को नई पीढ़ी के रहने के लिए एक सुरक्षित स्थान बनाएंगे। उन्होंने कहा कि बंगाल में बढ़ती हिंसा के खिलाफ लगातार लड़ाई जारी रहेगी। गुंडे और कानून तोड़ने वालों से सभी अधिकारी सख्ती से पेश आएंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से पहले पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक नई बहस छिड़ गई है धनबल और बाहुबल...
spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵