मुर्शिदाबाद, 27 मई (हि.स.)। पश्चिम बंगाल में यास चक्रवात के प्रभाव से लगातार दूसरे दिन गुरुवार को भी राज्य के अधिकतर हिस्सों में बारिश हो रही है। मुर्शिदाबाद में लगातार बारिश और तेज हवाओं के बीच आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है जबकि तीन अन्य घायल हो गये। जिला प्रशासन सूत्रों के अनुसार गुरुवार करीब दोपहर 12 बजे के करीब मुर्शिदाबाद के रमन्ना इलाके में यह घटना हुई। बताया गया है कि तेज बारिश से बचने के लिए कुछ लोग एक पेड़ के नीचे खडे थे तभी वज्रपात हुआ। इसकी चपेट में आकर 15 और 17 साल के दो किशोरों की मौत हो गई । जो लोग घायल हैं उन्हें मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया है। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश/ सुगंधी




