back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bengal News: उत्तर 24 परगना जिले में ईडी के अधिकारियों पर तृणमूल समर्थकों का हमला, जान बचाकर भागे अधिकारी

Bengal News: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में राशन वितरण भ्रष्टाचार मामले में छापा मारने पहुंचे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों पर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों ने हमला कर दिया।

कोलकाता, (हि.स.) । पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में राशन वितरण भ्रष्टाचार मामले में छापा मारने पहुंचे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों पर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों ने हमला कर दिया। आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी के बावजूद बड़ी संख्या में पहुंचे तृणमूल कार्यकर्ताओं ने हमला किया। इस वजह से अधिकारियों को जान बचाकर भागना पड़ा।

पहली बार है कि ईडी को किसी अभियान में इतने सख्त विरोध का सामना करना पड़ा।

उत्तर 24 परगना के संदेशखाली में तृणमूल नेता शाहजहां शेख के घर पर छापा मारने पहुंची ईडी की टीम पर हमला हुआ है। संदेशखाली के विभिन्न स्थानों पर तृणमूल कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। सड़कें घेर कर टायरों में आग लगा दी। मीडिया की गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई। यह पहली बार है कि ईडी को किसी अभियान में इतने सख्त विरोध का सामना करना पड़ा।

तृणमूल समर्थकों का आक्रामक रुख देखते हुए ईडी अधिकारी बैरंग लौट गए

इस घटना की शुरुआत शुक्रवार सुबह हुई। राशन वितरण भ्रष्टाचार मामले में ईडी के अधिकारी संदेशखाली में तृणमूल नेता शाहजहां शेख के घर पहुंचे। घर पर ताला लगा था। काफी देर तक फोन करने के बाद भी किसी ने जवाब नहीं दिया। करीब एक घंटे के इंतजार के बाद ईडी के अधिकारियों ने घर का ताला तोड़ने की कोशिश की। उसी समय तृणमूल समर्थक पहुंच गए और प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। तृणमूल के एक गुट पर केंद्रीय बलों के जवानों को धक्का देने का भी आरोप लगाया गया है। तृणमूल समर्थकों का आक्रामक रुख देखते हुए ईडी अधिकारी बैरंग लौट गए। इसके बाद भी भीड़ बवाल काटती रही। कानूनी कार्यवाही में इस तरह की बाधा डालना उचित नहीं है। अपना विरोध जताने के लिए सबके पास कोर्ट में जाने का अधिकार है। इस तरह का आक्रामक रुख लोकतंत्र के खिलाफ है। चाहे इस तरह के समर्थक किसी भी दल से हों, उन्हें सरंक्षण देना देश के लिए ठीक नहीं है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Election 2026: चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, 1 अप्रैल नहीं आज से ही खातों में आएगा पैसा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Mamata Banerjee ने विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने राज्य बजट में...
spot_img

Latest Stories

जब सितारों ने छोड़ दी फीस, जानिए उन हिट फिल्मों के बारे में

नई दिल्ली/रफ्तार डेेेस्क। बॉलीवुड की कई फिल्मों ने न...

Skin Care: रंग पंचमी के बाद अपने स्किन और बालों का रखें विशेष ध्‍यान, अपनाएं ये असरदार टिप्स

नई दिल्‍ली,रफ्तार डेस्‍क। रंग पंचमी के रंगों का त्योहार...

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के ये उपाय बनाएंगे आपको मालामाल, बदल जाएगी किस्मत

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...