back to top
33.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

टॉलीवुड अभिनेत्री शुभश्री गांगुली कोरोना पॉजिटिव

कोलकाता, 20 अप्रैल (हि. स.)। इस बार टॉलीवुड अभिनेत्री शुभश्री गांगुली कोरोना पॉजिटिव हुई हैं। उन्होंने मंगलवार सोशल मीडिया पर पोस्ट कर यह जानकारी दी है। हालांकि, यह राहत की बात है कि शुभश्री कोरोना के पॉजिटिव होने के बावजूद, उसका सात महीने का बेटा युवान महामारी का शिकार नहीं हुआ। इससे पहले, शुभश्री के पति निर्देशक राज चक्रवर्ती पर कोरोना संक्रमित हुए थे। तृणमूल उम्मीदवार राज फिलहाल चुनाव के लिए बैरकपुर में हैं। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद शुभश्री आरबाना के फ्लैट में एकांत में रह रही हैं। शुभश्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव है। मेरा बेटा, युवान सुरक्षित है, वह अपने केयरटेकर की देखभाल में है। राज अभी बैरकपुर में है, मैं घर पर एकांतवास में हूं। परिवार की सुरक्षा के लिए सभी नियमों का पालन कर रही हूं। कृपया मास्क पहनें, सामाजिक दूरी बनाए रखें। वायरस वापस आ गया है। सभी लोग सुरक्षित रहें।’ उल्लेखनीय है कि टॉलीवुड सुपरस्टार जीत ने कुछ देर पहले ही कोरोना पॉजिटिव की बात सोशल मीडिया पर बतायी। शुभश्री ने पिछले हफ्ते एक साथ डांस बांग्ला डांस सीजन 10 की शूटिंग पूरी की। युवान के जन्म के बाद इस पहले शूटिंग सेट में नायिका वापस आ आयी थी। कुछ दिनों के अंदर, उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। शुभश्री को पिछले कुछ हफ्तों में राज के लिए दो बार चुनाव प्रचार में भाग लेते हुए भी देखा गया है। हिन्दुस्थान समाचार/सुगंधी/गंगा

Advertisementspot_img

Also Read:

कैथरीन ओ’हारा के निधन पर बॉलीवुड में शोक, करीना, आलिया और इलियाना ने दी भावुक श्रद्धांजलि

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हॉलीवुड की दिग्गज और एमी अवॉर्ड विजेता अभिनेत्री कैथरीन ओ’हारा के निधन से दुनियाभर के सिनेमा प्रेमियों में शोक की लहर...
spot_img

Latest Stories

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल...