back to top
26.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आज बंगाल में भाजपा के केंद्रीय नेताओं का जमावड़ा

नड्डा, रवि किशन, राजनाथ, अर्जुन मुंडा करेंगे जनसभा कोलकाता, 16 मार्च (हि. स.)। पश्चिम बंगाल में आसन्न विधानसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी ने अपने सभी महारथियों को चुनाव प्रचार में झोंक दिया है। एक दिन पहले ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दो दिवसीय दौरा पूरा कर लौटे हैं। उसके बाद आज यानी मंगलवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित पार्टी के कई शीर्ष केंद्रीय नेता बंगाल में जनसभा करने वाले हैं। प्रदेश भाजपा की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा बांकुड़ा के विष्णुपुर और कोतुलपुर में जनसभा करने वाले हैं। इसी तरह से भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और सांसद रवि किशन भी आज बंगाल में हैं और मथुरापुर में जनसभा करने वाले हैं। इसी तरह से केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पश्चिम मेदिनीपुर के दासपुर, घटाल और ग्वालतोड़ में जनसभा करने वाले हैं। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा पुरुलिया में जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के कई सांगठनिक पदाधिकारी भी बंगाल में हैं जो अलग-अलग जगहों पर जनसभा के साथ जनसंपर्क करने वाले हैं। उल्लेखनीय है कि इस बार पश्चिम बंगाल में सरकार गठन का लक्ष्य लेकर चल रही भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंकी है। हिन्दुस्थान समाचार/ओम प्रकाश/गंगा

Advertisementspot_img

Also Read:

The Bengal Files Day 3: फिल्‍म ‘द बंगाल फाइल्स’ का प्रदर्शन फीका, जानें तीसरे दिन की कमाई

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड के स्‍टार अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती और पल्लवी जोशी की लीड रोल वाली फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ (The Bengal...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵