back to top
23.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राष्ट्रीय स्तर पर तृणमूल का दायरा बढाने के लिए काम करेगी मुकुल, अभिषेक और प्रशांत की तिकड़ी

कोलकाता, 14 जून (हि.स.)। तृणमूल कांग्रेस में मुकुल रॉय की वापसी के बाद राष्ट्रीय राजनीति में ममता बनर्जी को उभारने के लिए बिसात बिछाए जाने लगे हैं। तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों ने बताया है कि मुकुल रॉय के साथ सीएम के भतीजे अभिषेक बनर्जी और राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत की तिकड़ी बड़े पैमाने पर 2024 के लोकसभा चुनाव में ममता बनर्जी को राष्ट्रीय पटल पर उभारने के लिए काम करेगी। तृणमूल ने दूसरे राज्यों में पार्टी का विस्तार और राष्ट्रीय स्तर पर एंट्री की कवायद तेज कर दी है। इसी प्रक्रिया के तहत पार्टी के एमपी और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। मुकुल रॉय को पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी मिलने की पूरी संभावना रही है। इसके साथ ही उन्होंने दूसरे राज्यों का भी दायित्व दिया जाएगा। मुकुल रॉय ने तृणमूल में वापसी करने के बाद अभिषेक बनर्जी से मुलाकात की थी। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए तृणमूल जिस तरह की रणनीति बना रही है, उसमें मुकुल की बड़ी जिम्मेदारी होगी। सूत्रों के मुताबिक मुकुल रॉय को अखिल भारतीय उपाध्यक्ष का पद दिया जा सकता है। फिलहाल ममता बनर्जी पार्टी की अखिल भारतीय अध्यक्ष हैं और अभिषेक बनर्जी महासचिव हैं। मुकुल रॉय को अखिल भारतीय उपाध्यक्ष का पद दिया जा सकता है। इस तरह अखिल भारतीय स्तर पर टीम को मजबूत करने की योजना बनाई गई है। मुकुल रॉय लंबे समय तक केंद्र की राजनीति में सक्रिय रहे हैं।इससे पहले वह दूसरे राज्यों में भी टीम की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। मुकुल, अभिषेक और प्रशांत किशोर की तिकड़ी प्रशांत की रणनीति और मुकुल के अनुभव का इस्तेमाल करते हुए टीम को अखिल भारतीय स्तर पर आगे ले जाने का काम करेगी। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश/मधुप

Advertisementspot_img

Also Read:

‘मेरी च्वाइस पहले से क्लियर है…’ जिया शंकर संग सगाई की अफवाहों पर अभिषेक मल्हान का जवाब

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया और एंटरटेनमेंट गलियारों में पिछले कुछ दिनों से जिया शंकर और यूट्यूबर-अभिनेता अभिषेक मल्हान को लेकर सगाई और अफेयर...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...