back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बांग्ला नववर्ष पर दक्षिणेश्वर मंदिर में भी लगा रहा श्रद्धालुओं का तांता

कोलकाता, 15 अप्रैल (हि. स.)। गुरुवार को राज्य में बांग्ला नववर्ष को काफी जोश के साथ मनाया गया।पिछले वर्ष कोरोना के प्रकोप से बचने के लिए मार्च माह में ही देशव्यापी लॉक डाउन की घोषणा कर दी गयी थी। इसलिए पिछले वर्ष दक्षिणेश्वर मंदिर के कपाट भी श्रद्धालुओं के लिए बंद थे। किन्तु इस साल अभी तक लॉक डाउन या कर्फ्यू की घोषणा नहीं हुई है, हालांकि राज्य में कोरोना परिस्थिति धीरे-धीरे बिगड़ती जा रही है। इसके बावजूद बांग्ला नववर्ष पर भक्त मंदिरों में पूजा-पाठ करने में व्यस्त हैं। कोरोना के कारण पिछले साल व्यवसाय पूरी तरह से चौपट हो गया था, लेकिन इस साल ऐसा ना हो इसी मनोकामना के साथ भक्त मंदिरों में पूजा-पाठ के लिए कतारों में खड़े रहे। हालांकि अन्य वर्षों की तुलना में इस बांग्ला नववर्ष में दक्षिणेश्वर मंदिर परिसर काफी खाली रहा। मंदिर में पूजा करने आने वाले भक्तों की थर्मल स्कैनिंग की जा रही है। उनके शरीर का तापमान मापा जा रहा है। किसी भी भक्त को बिना मास्क लगाये मंदिर परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया गया। हालांकि कोरोना के दूसरे लहर की मारक स्थिति को देखकर भी लोग जागरूक नहीं हो रहे हैं और कई लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें मंदिर परिसर में प्रवेश करने के बाद मास्क खोल देते हुए देखा गया। दक्षिणेश्वर मंदिर परिसर में स्थित मुख्य काली मंदिर के अतिरिक्त अन्य शिवमंदिर व राधाकृष्ण मंदिर में पूजा करने में व्यस्त भक्तों में कोई मास्क लगाना ही भूल जा रहा है तो कोई गले या ठुड्डी पर मास्क लगाकर घूम रहा है। पूजा के लिए कतार में खड़े लोग भी सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं।हिन्दुस्थान समाचार/ओम प्रकाश/सुगंधी

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵