back to top
31.6 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, किसान सम्मान निधि पर रोक लगाने की मांग की

कोलकाता, 22 मई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया है कि केन्द्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में शामिल पश्चिम बंगाल के किसान वास्तविक नहीं हैं बल्कि सत्तारूढ़ पार्टी से जुड़े लोग हैं। ऐसे लोगों का लाभ मिलना एक तरह से भ्रष्टाचार होगा। भाजपा ने बंगाल में किसान सम्मान निधि योजना पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। इस संबंध में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने प्रधानमंत्री मोदी को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने कहा है कि किसान सम्मान निधि योजना के लाभांवित किसानों की वास्तविक सूची तैयार करने के लिए केंद्र को मंत्रिमंडल की एक टीम भेजनी चाहिए। पत्र में घोष ने कहा है कि केंद्रीय किसान सम्मान निधि का लाभ लेने के लिए राज्य के 23 लाख किसानों ने पोर्टल पर आवेदन किया था, लेकिन केवल सात लाख लोगों को इसका लाभ मिला है। राज्य सरकार ने सभी किसानों को सूचीबद्ध नहीं किया। उन्होंने दावा किया कि जिन किसानों को सूचीबद्ध किया गया है, उनसे कट मनी ली जाएगी। कांग्रेस ने भी किया जांच की मांग का समर्थन इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रदीप भट्टाचार्य ने दिलीप घोष के पत्र को लेकर आपत्ति जाहिर की है। शनिवार को भट्टाचार्य ने हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि किसानों को मिल रही आर्थिक मदद को बंद कराने का दिलीप घोष का आवेदन आपत्तिजनक है। धनराशि के वितरण में भ्रष्टाचार हो रहा है या नहीं, इसकी जांच के लिए आवेदन किया जा सकती है, लेकिन इसे बंद करने की कोई युक्ति नहीं है। अब्दुल मन्नान ने भी कहा कि भ्रष्टाचार हो सकता है, यह संदेह कर किसान सम्मान निधि की राशि रोकना गलत होगा। भाजपा को अगर इसका संदेह है तो इसकी जांच की जा सकती है लेकिन किसानों को मिलने वाली मदद बंद नहीं होनी चाहिए। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश

Advertisementspot_img

Also Read:

भारत-मलेशिया के बीच ‘इकोनॉमिक कॉरिडोर’ तैयार! PM मोदी ने निवेश और UPI के जरिए बुनी नई कूटनीति

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कुआलालंपुर में मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा ऐलान...
spot_img

Latest Stories

जानिए बॉलीवुड की इन हसीनाओं का फिटनेस राज, इस प्रकार अपने आपको रखती हैं फिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में अक्सर देखा...

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵