back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शोभन ने अस्पताल से किया आग्रह- मेरी सेहत के बारे में केवल महिला मित्र बैसाखी और वकील को दें जानकारी

कोलकाता, 20 मई (हि.स.)। नारद स्टिंग ऑपरेशन मामले में गिरफ्तार कोलकाता के पूर्व मेयर शोभन चटर्जी ने एक बार फिर मुसीबत में साथ दे रहे अपने परिवार को दरकिनार कर महिला मित्र बैसाखी बनर्जी को तरजीह दी है। गिरफ्तारी के बाद एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती शोभन चटर्जी ने अधिकारियों को पत्र लिख कर बताया कि उनकी सेहत के बारे में केवल उनकी महिला मित्र बैसाखी बनर्जी और अधिवक्ता को ही जानकारी दी जानी चाहिए। इससे साफ हो गया कि शोभन अपनी पत्नी रत्ना चटर्जी और बेटा व बेटी को कोई तरजीह नहीं दे रहे हैं। बुधवार को भी उन्होंने अपने वकील के जरिए एक पत्र अस्पताल के अधिकारियों के नाम भेजा था। पत्र में उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों को अस्पताल में नहीं घुसने दिया जाए। जिस पर उनकी रत्ना ने चुनौती देते हुए कहा कि जो रोक सकता है रोक कर दिखाए। उनके अधिवक्ता प्रतिमाप्रिया दासगुप्ता ने गुरुवार को अस्पताल अधीक्षक को दो ईमेल भी भेजे हैं। इसमें भी उन्होंने शोभन की सेहत के बारे में उनके परिवार के किसी सदस्य को जानकारी न देने का अनुरोध किया है। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Alka Yagnik Birthday: मां के इस फैसले ने बना दिया सुपरस्टार, बदल गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गायिका अलका याग्निक (Alka Yagnik)...

Shukrwar Mantra: इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न हो जाती हैं माता लक्ष्मी, जीवन भर नहीं होती धन की कमी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी...