सिलीगुड़ी, 26 जून (हि. स.)। नक्सलबाड़ी पुलिस और खोरीबाड़ी पुलिस की ओर से अपने-अपने थाना क्षेत्रों में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के अवसर पर जागरूकता रैली निकाली। नक्सलबाड़ी थाना ने ओसी इफ्तेखार उल हसन और खोरीबाड़ी थाने के ओसी सुमन कल्याण सरकार के नेतृत्व में यह जागरूकता रैली निकाली गई। दोनों थानों ने जागरूकता रैली के माध्यम से बुरी लत को समाज से मिटाने का आह्वान किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मी और सिविक वॉलंटियर्स सहित अन्य लोग शामिल थे। हिन्दुस्थान समाचार/सचिन/सुगंधी




