back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पत्नी और साली को नोटिस पर अभिषेक बनर्जी ने कहा : हम झुकने वाले नहीं

कोलकाता, 21 फरवरी (हि. स.)। कोयला घोटाले के मामले में पत्नी रुजिरा बनर्जी और साली मेनका गंभीर को सीबीआई नोटिस पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि वह ना तो डरने वाले हैं और ना ही झुकने वाले। अभिषेक बनर्जी ने सीबीआई के नोटिस की प्रति के साथ ट्वीट किया है कि आज दोपहर दो बजे सीबीआई ने मेरी पत्नी के नाम पर एक नोटिस दिया। हमें देश के कानून पर पूरा भरोसा है। हालांकि, अगर उन्हें लगता है कि वे हमें डराने-धमकाने के लिए इन हथकंडों का उपयोग कर सकते हैं, तो वे गलत हैं। हम वे नहीं हैं, जिन्हें कभी झुकाया जा सकता है। बता दें कि सीबीआई ने अभिषेक बनर्जी की पत्नी को कोयला घोटाले में संलिप्तता के आरोप में रविवार की उनके कालीघाट स्थित शांतिनिकेतन कंप्लेक्स में नोटिस दिया है और 24 घंटे के अंदर जवाब देने कहा है। सीबीआई उनकी पत्नी से अगले 24 घंटे के अंदर पूछताछ करना चाहती है। सीबीआई के नोटिस के बाद अभिषेक की यह पहली प्रतिक्रिया आई है। ् तृणमूल ने कहा : बदले की कार्रवाई इधर सीबीआई नोटिस पर राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने भी पलटवार किया है। पार्टी के प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा है कि भाजपा के इशारे पर सीबीआई ने बदले की कार्रवाई के तहत अभिषेक बनर्जी की पत्नी को नोटिस भेजा है। उन्होंने कहा है कि अपमानजनक टिप्पणी करने के कारण अमित शाह को दो दिन पहले ही अभिषेक बनर्जी के मुकदमे के अनुसार कोलकाता की कोर्ट ने हाजिर का आदेश दिया है। उसी का बदला लेने के लिए सीबीआई ने नोटिस भेजा है। हिन्दुस्थान समाचार/ओम प्रकाश/गंगा

Advertisementspot_img

Also Read:

‘मेरी च्वाइस पहले से क्लियर है…’ जिया शंकर संग सगाई की अफवाहों पर अभिषेक मल्हान का जवाब

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया और एंटरटेनमेंट गलियारों में पिछले कुछ दिनों से जिया शंकर और यूट्यूबर-अभिनेता अभिषेक मल्हान को लेकर सगाई और अफेयर...
spot_img

Latest Stories

Dhurandhar 2 नहीं ले रही थामने का नाम, बॉक्स ऑफिस पर मचा रही गदर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...

Women Rights During Arrest: मुफ्त कानूनी सहायता से लेकर जमानत और हिरासत के नियम तक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महिलाओं की गिरफ्तारी के दौरान कानून...

PNG Connections: Delhi में PNG कनेक्शन को बढ़ावा, सरकार का बड़ा प्लान; 4 लाख नए कनेक्शन लगाने के निर्देश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में साफ और सस्ते...

West Bengal Elections 2026: Kanthi Uttar सीट पर किसका पलड़ा भारी? जानें पूरा राजनीतिक समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵