back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिजली केे टूटे तार के करंट से वृद्धा की मौत, इलाके में तनाव

इटाहार, 11 जून (हि.स.)। उत्तर दिनाजपुर जिले के इटाहार इलाके में बिजली के तार टूटने से करंट की चपेट में आकर एक वृद्धा की मौत हो गई है। घटना शुक्रवार सुबह की है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बिजली आपूर्ति व्यवस्था ठीक करने एवं वृद्धा को क्षतिपूर्ति देने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इसकी वजह से राजमार्ग पर पथावरोध हो गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक वृद्धा का नाम आरती दास (61) है। बताया जा रहा है कि इटाहार के कुरमानपुर इलाके मेंं कल रात आंधी-तूफान के साथ बारिश होने से बिजली का तार खंभेे से टूटकर गिर गया था। तार के करंट की चपेट में आकर वृद्धा की मौत हो गई। रात में इसकी जानकारी उसके बहूू और बेटे को नहीं हो सकी थी। शुक्रवार सुबह उन लोगों ने वृद्धा को अचेत अवस्था में देखा तो पाया कि उनकी मौत हो चुकी है। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने सुबह 34 नंबर राजमार्ग पर क्षतिपूर्ति की मांग एवं बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के चलते राजमार्ग पर गाड़ियों की लाइन लग गई और पथावरोध हो गया। लोगों का कहना है कि जब तक हमारी मांगें नहीं मानी जाएगी तब तक पथावरोध नहीं हटाएंगेे। वृद्धा की मौत की खबर पाकर बिजली विभाग के कर्मी एवं अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। इसके अलावा स्थानीय थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति पर नियंत्रण पाया। स्थानीय निवासी विद्युत मंडल ने कहा कि हमारे इलाके में लंबे समय से ट्रांसफार्मर लगाने और तार बदलने के लिए विद्युत विभाग से मांग की गई थी। इसके बावजूद भी विद्युत ध्यान नहीं दे रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/गंगा

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

सिर्फ कॉफी के इस्तेमाल से आपके बाल बनेंगे सिल्की और डैंड्रफ फ्री

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में बाल...

Astro Today 24 March 2026: मीन राशि -आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, इनकम में बढ़ोतरी होगी

धन लाभ: आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरीपेशा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵