बांकुड़ा 10 जून (हि. स.)। पिछले दो दिनों में जिले में आकाशीय बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई है। गुरुवार को तृणमूल नेता और राज्य मंत्री सभा सदस्य मानस भुइयां और काकली घोष दस्तीदार पीड़ितों के परिवारों को आर्थिक सहायता और आश्वासन देने पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। उल्लेखनीय है कि पिछले मंगलवार और बुधवार को बांकुडा जिले के रानीबांध, इंदपुर और बड़जोड़ा के राजमाधबपुर में आकाशीय बिजली गिरने से पांच लोगों की जान चली गई थी। मानस भुइयां ने मृतकों के परिजनों को पार्टी की ओर से आर्थिक मदद सौंपते हुए कहा कि प्रशासन सरकार के नियमानुसार सभी को मुआवजा देगी। हम पार्टी के नेता और हमारे राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के निर्देशन पर पार्टी की मदद से आए हैं। उन्होंने भाजपा नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा कि चुनाव से पहले इस राज्य में जो नेता बार-बार आते थे। इस कठिन समय में वे कहा हैं? अब वह प्रवासी पक्षी की तरह उड़ गए हैं। बंगाल की जनता को जिन्होंने अवहेलना की थी। उसे बंगाल की जनता खदेड़ दिया है। श्यामल सातरा, आलोक मुखर्जी, ज्योत्सना मंडी, अरूप चक्रवर्ती, मृत्युंजय मुर्मू, मैं, काकली घोष दस्तीदार और सबसे ऊपर ममता बनर्जी और हमारे अखिल भारतीय नेता अभिषेक बनर्जी आपके साथ है। उन्होंने कहा कि राज्य में लगातार दो दिनों में बिजली गिरने से 32 लोगों की मौत हुई है। यह बिल्कुल अप्राकृतिक घटना है। प्राकृतिक आपदाओं को रोका नहीं जा सकता। हालांकि, हमारी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के लोगों की स्नेह और प्यार से रखा है। प्रकृति का प्रकोप से बचा जा सके इसके लिए लोगों सतर्क भी कर रही हैं।पार्टी नेता मंत्रियों को सतर्क वार्ता देने के लिए भेज रही हैं। उन्होंने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि वे बंगाल को लूटने आए थे और लोगों ने इसका उचित जवाब दिया है। हिन्दुस्थान समाचार/सुगंधी/गंगा





