back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bharat Jodo Nyay Yatra: ममता बनर्जी ने कहा- राहुल गांधी पर बंगाल में नहीं बिहार में हुआ था हमला

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हमले को लेकर कांग्रेस और तृणमूल में तकरार तेज हो गई है।

कोलकाता, (हि.स.)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हमले को लेकर कांग्रेस और तृणमूल में तकरार तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने दावा किया है कि बंगाल के मालदा में तृणमूल के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की उस गाड़ी पर पत्थर फेके जिसमें वह बैठे हुए थे। हालांकि ममता बनर्जी ने इस आरोप को खारिज कर दिया है।

राहुल गांधी पर हमला बंगाल में नहीं बल्कि बिहार के कटिहार में हुआ है: ममता

मालदा जिले में ही मौजूद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक पदयात्रा के बाद संबोधन करते हुए कहा कि इस बात में कोई सच्चाई नहीं है। राहुल गांधी पर हमला बंगाल में नहीं बल्कि बिहार के कटिहार में हुआ है। ममता ने कहा कि मेरे पास खबर है। ऐसा बंगाल में कुछ नहीं हुआ है। केवल हवा बनाने की कोशिश हो रही है।

ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हमला किया: अधीर

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी फिलहाल भारत जोड़ो न्याय यात्रा के सिलसिले में बुधवार को एक बार फिर बिहार के किशनगंज के रास्ते पश्चिम बंगाल के मालदा में प्रवेश कर गए हैं। इस बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी ने राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हमले का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी जिस गाड़ी में बैठे थे उस पर पथराव किया गया जिसकी वजह से गाड़ी का शीशा टूट गया है। चौधरी ने साफ कहा कि ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हमला किया है।

बंगाल पुलिस इसे नजरअंदाज कर रही है: अधीर चौधरी

स्थानीय प्रशासन के सूत्रों ने बताया है कि राहुल गांधी सुरक्षित हैं उन्हें चोट नहीं आई है। गाड़ी की पिछली खिड़की का शीशा टूटा है। इसका जो वीडियो सामने आया है उसमें देखा जा सकता है कि राहुल गांधी जब गाड़ी से उतर रहे थे तभी पीछे उनकी गाड़ी पर पत्थर आकर गिरा। दावा किया जा रहा है कि मालदा जिले के हरिशचंद्रपुर में यह घटना हुई है। हालांकि बंगाल प्रशासन ने इससे इनकार किया है। अधीर चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी की गाड़ी पर पत्थर फेंकना बिल्कुल स्वीकार नहीं किया जाएगा। बंगाल पुलिस इसे नजरअंदाज कर रही है। अधीर चौधरी ने यह भी आरोप लगाया कि राहुल गांधी को दोपहर के भोजन के लिए इरिगेशन बांग्लो का अनुरोध मालदा जिला प्रशासन से किया गया था लेकिन उन्होंने अनुमति नहीं दी। इसलिए रास्ते में शिविर लगाना पड़ा जहां हमला हुआ है। चौधरी ने कहा कि जहां-जहां कांग्रेस ने अपना झंडा लगाया था वहां तृणमूल ने अपना झंडा लगाया और जहां राहुल गांधी की फोटो थी वहां ममता बनर्जी की तस्वीर लगा दी है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह को लेकर राजनीति में हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) में उनकी...
spot_img

Latest Stories

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब :...

फिल्म Bhooth Bangla एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के बोल्ड फोटोशूट ने हिलाया इंटरनेट, फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa...

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵