back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Sandeshkhali: BJP महिला मोर्चा को संदेशखाली जाने से रोका, लौकेट चैटर्जी बोलीं- ‘धारा 144 के कागज दिखाएं’

Kolkata: BJP महिला मोर्चा की 6 सदस्यसीय टीम आज संदशखाली में यौन शोषण पीड़ित महिलाओं से मिलने के जा रही थीं। लेकिन उन्हें बीच में ही रोक लिया गया।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में संदेशखाली मामले में BJP महिला मोर्चा की 6 सदस्यसीय टीम आज संदशखाली में यौन शोषण पीड़ित महिलाओं से मिलने के जा रही थीं। लेकिन उन्हें पश्चिम बंगाल पुलिस ने बीच रास्ते में ही रोक लिया, इस पर BJP ने हंगामा किया। ममता सरकार के आदेश पर संदेशखाली में धारा 144 लागू किया गया है।

BJP ने ममता सरकार को घेरा

पश्चिम बंगाल की सांसद लौकेट चैटर्जी की अध्यकक्षता में महिला मोर्चा की 6 सदस्यसीय टीम को संदेशखाली जाने से पुलिस के रोके जाने पर BJP ने ममता सरकार पर अपराधियों का पक्ष लेने का आरोप लगाया है। लौकेट चैटर्जी ने कहा कि ‘संदेशखाली में धारा 144 लागू करने के कागज दिखाएं।’ नंदीग्राम से BJP MLA और दिग्गज नेता शुभेंदु अधिकारी भी संदेशखाली दौरे पर गए थे लेकिन उन्हें भी रोक लिया गया। शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा और कहा- “ममता बनर्जी शेख शाहजहां और यौन उत्पीड़न करने वाले अपराधियों को बचा रही है।” हाल ही में संदेशखाली में हो रहे महिलाओं के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले लोगों के सामने आने के बाद BJP द्वारा प्रदर्शन करने के दौरान भी संदेशखाली से एक और महिला के साथ यौन शोषण करने की शिकायत आई है।

सूकांत मजूमदार हुए थे घायल

बीते दिनों संदेसखाली में पीड़ित महिलाओं से मिलने जाने के लिए BJP कार्यकर्ताओं को बार-बार रोका गया है। पश्चिम बंगाल BJP प्रदेश अध्यक्ष सूकांत मजूमदार संदेसखाली में पीड़ित महिलाओं से मिलने जाने से पुलिस ने उन्हें रोक दिया था। इस बीच भीड़ में कार से गिरने के बाद उनको गंभीर चोट आई थी। उन्हें कोलकाता के सॉल्ट लेक सिटी के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली ने हॉस्पिटल जाकर उनसे मुलाकात की।

राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने संदेशखाली को सौंपी रिपोर्ट

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने संदेशखाली का जायजा लेकर वहां महिलाओं के साथ हो रही आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए गृहमंत्री अमित शाह को रिपोर्ट भेजी थी। उन्होंने दिल्ली में अमित शाह के आवास में उनसे मिलकर सख्त कार्यवाई करने की मांग की।

प्रधानमंत्री 6 मार्च को रहेंगे बंगाल दौरे पर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 मार्च को पश्चिम बंगाल के बारासात में ‘महिला न्याय मोर्चा’को संबोधित करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री संदेशखाली में महिलाओं के साथ हो रहे अन्याय और ममता सरकार के खिलाफ आवाज़ उठाएंगे।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी तापमान बढ़ने लगा है। ऐसे में भी पार्टिया अपनी अपनी रणनीति को...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...