back to top
21.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Mamta on PM Modi: ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री मोदी पर फिर बोला हमला, कहा सिर्फ हमारी गारंटी काम करती है

Mamta on PM Modi: ममता बनर्जी ने PM मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री अपनी गारंटी की बात करते हैं लेकिन जलपाईगुड़ी में तूफान में जिन लोगों के घर बर्बाद हो गए उनके लिए क्या गारंटी दी है?

कोलकाता, (हि.स.) । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। जलपाईगुड़ी के एबीपीसी मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री अपनी गारंटी की बात करते हैं लेकिन जलपाईगुड़ी में तूफान में जिन लोगों के घर बर्बाद हो गए उनके लिए क्या गारंटी दी है? जब कोई आपदा होती है तो हम लोग आते हैं। हकीकत यही है कि केवल हमारी गारंटी काम करती है।

ममता ने मणिपुर को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला

हालांकि ममता ने खुद यह बात भी स्वीकार की कि तूफान से प्रभावित लोगों की वित्तीय मदद नहीं कर रही हैं क्योंकि आदर्श आचार संहिता लागू है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग कहे तो अभी पैसा दे सकती हूं। पैसा रेडी है लेकिन भाजपा ऐसा करने नहीं देगी। उन्होंने मणिपुर में महिलाओं पर अत्याचार समेत कई मामलों को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला।

ममता ने एक बार फिर उठाया एनआरसी और सीएए का मुद्दा

ममता ने एक बार फिर एनआरसी और सीएए का मुद्दा उठाते हुए कहा कि असम में 19 लाख लोगों की नागरिकता इसी वजह से खत्म हो गई और अब एक बार फिर लोकसभा चुनाव से पहले यही करने की कोशिश हो रही है। ममता ने यह भी कहा कि मुसलमान को देखकर उनका (भाजपा) पैर कांपने लगता है। रामनवमी के दंगे का जिक्र करते हुए ममता ने कहा कि मुसलमानों के खिलाफ दंगा इन्होंने खुद ही किया और जांच के लिए एनआईए को भेज दिया। भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने एनआईए के एसपी के साथ मीटिंग की है। हम लोगों ने इस पर कंप्लेंट भी किया है। उन्होंने कहा कि हमसे लड़ने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रहे हैं लेकिन कोई लाभ नहीं होगा।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar और Bhabhi Ji Ghar Par Hain फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵