back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Kolkata का ब्रिगेड परेड मैदान विश्व रिकॉर्ड बनाने को तैयार! एक लाख लोग करेंगे गीता पाठ

Kolkata: कोलकाता का ब्रिगेड परेड मैदान में विश्व रिकॉर्ड बनाने को तैयार है। यहां रविवार (24 दिसंबर) को एक साथ कम से कम एक लाख लोग गीता पाठ करेंगे।

कोलकाता, (हि.स.)। कोलकाता का ब्रिगेड परेड मैदान में विश्व रिकॉर्ड बनाने को तैयार है। यहां रविवार (24 दिसंबर) को एक साथ कम से कम एक लाख लोग गीता पाठ करेंगे। हालांकि गीता पाठ के लिए अभी तक एक लाख 30 हजार लोग पंजीकरण करा चुके हैं। आयोजकों का कहना है कि इस कार्यक्रम में दक्षिण बंगाल के लोगों को अधिक भागीदारी होगी। उनके लिए 10 लोकल ट्रेन बुक हैं। उत्तर बंगाल से कोई ट्रेन गीता पाठ करने वालों को लेकर नहीं पहुंचेगी।

नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ भाजपा विधायक शुभेंदु भी इस आयोजन में मुख्य चेहरा

नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी भी इस आयोजन में मुख्य चेहरा हैं। उन्होंने कहा कि वित्तीय संकट की वजह से उत्तर बंगाल से लोगों को नहीं लाया जा पा रहा है। एक आयोजक ने बताया कि 60 हजार महिलाएं एक साथ शंख बजाएंगी और 70 हजार लोग गीता पाठ से पहले हे पार्थ सारथी बजाओ बजाओ… गीत गाएंगे।

सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है

पहले तय किया गया था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुख्य अतिथि होंगे और उनके साथ द्वारिका पीठ के शंकराचार्य सदानंद सरस्वती को भी आमंत्रित किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी के आने का कार्यक्रम टल गया है लेकिन सदानंद सरस्वती इसमें शामिल होंगे। गीता पाठ की अंतिम तैयारियां चल रही हैं। शनिवार शाम तक सारी तैयारी हो जाएगी। ब्रिगेड परेड मैदान में विक्टोरिया मेमोरियल के ठीक सामने दो बड़े मंच बन रहे हैं। एक पर मुख्य अतिथि रहेंगे और दूसरे पर हे पार्थ सारथी बजाओ बजाओ.. गीत शुरू होगा। कोलकाता पुलिस ने इस आयोजन के लिए सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की है।

इससे पहले भी धार्मिक क्षेत्र में भारत में विश्व रिकॉर्ड बनते रहे हैं

इससे पहले भी धार्मिक क्षेत्र में भारत में विश्व रिकॉर्ड बनते रहे हैं। हाल में ही राम नगरी अयोध्या में 25 हजार वालंटियर्स ने 24 लाख दीए प्रज्ज्वलित कर विश्व कीर्तिमान बनाया था। डाॅ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल के कुशल प्रबंधन में प्रान्तीयकृत दीपोत्सव में वालंटियर्स के सहयोग से 24 लाख से अधिक दीयों को प्रज्ज्वलित करने की तैयारी पूरी सफलता से की गई थी। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकाॅर्ड टीम द्वारा 51 घाटों के दीए की गणना पर्यवेक्षक, घाट प्रभारी, समन्वयक व गणना वालंटियर की मौजूदगी में पूरी हुई थी। विवि की कुलपति प्रो. गोयल द्वारा प्रान्तीयकृत दीपाेत्सव को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशानुरूप पदाधिकारियों को यथा आवश्यक निर्देश प्रदान किये गए थे। बहुत ही अच्छा महसूस होता है, जब धार्मिक क्षेत्र में भी विश्व रिकॉर्ड बनते हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली टॉलीगंज सीट को मिनी मुंबई के नाम से भी जाना जाता है। यह वह सीट...
spot_img

Latest Stories