back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चोटिल ममता विपक्ष को चोट देने व्हीलचेयर पर उतरेंगी मैदान में, 15 से रैली शुरू

कोलकाता, 13 मार्च (हि. स.)। नंदीग्राम में कथित तौर पर चोट लगने के बावजूद ममता बनर्जी उसी हालत में भाजपा और माकपा-कांग्रेस गठबंधन के खिलाफ मैदान में उतरने जा रही हैं। 10 मार्च को उन्हें नंदीग्राम में कथित तौर पर कुछ लोगों ने हमला कर चोटिल कर दिया था। इसके बाद 12 मार्च को ही वह अस्पताल से छुट्टी लेकर घर लौट आईं वह भी तब जब दावा किया जा रहा है कि उनके पैर में फैक्चर हुआ है। अब 14 मार्च को चुनावी घोषणा पत्र जारी करने के बाद सोमवार यानी 15 मार्च से वह चुनाव प्रचार में भी जुट जाएंगी। उनकी पहली जनसभा पुरुलिया जिले के बलरामपुर में होने जा रही है जहां व्हीलचेयर पर बैठकर मंच पर चढ़ेंगी और भाषण देंगी। इसके अलावा वह 16 मार्च को बांकुड़ा और 17 मार्च को झारग्राम में अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के लिए वोट मांगती हुई दिखेंगी। यह माना जाता है कि राजनेता सियासत में हर घटना को भुनाने की कोशिश करते हैं। ममता बनर्जी तो बीच चुनाव में घायल हुई हैं। वह भी इस मौके को हाथ से जाने नहीं देंगी। उन्होंने खुद इसके संकेत भी दिए थे। ममता बनर्जी का जब कोलकाता के अस्पताल में इलाज चल रहा था तो उन्होंने अपने समर्थकों के लिए एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उन्होंने शांति बनाए रखने की अपील तो की ही थी, साथ ही यह भी कहा था कि वह चोट लगने की वजह से व्हीलचेयर पर बैठकर ही प्रचार करेंगी। ममता अगर व्हीलचेयर पर बैठकर चुनावी मंच पर नजर आएंगी तो इसकी प्रबल संभावना है कि सहानुभूति वोट का फायदा तृणमूल को मिल सकता है। सूत्रों ने बताया है कि अपने पूरे भाषण के दौरान ममता बनर्जी इस बात को भुनाने की कोशिश करेंगे कि उनकी कथित तौर पर हत्या की कोशिश की गई। हिन्दुस्थान समाचार/ओम प्रकाश/गंगा

Advertisementspot_img

Also Read:

बजट सत्र के पहले दिन व्हीलचेयर पर विधानसभा पहुंचे तेजस्वी यादव, जानिए क्‍या है वजह?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बिहार विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को व्हीलचेयर पर विधानसभा परिसर में...
spot_img

Latest Stories

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...