back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राज्यपाल की वाहन को रोका जाना, राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था को दर्शाता हैं : जगदीप धनखड़

सिलीगुड़ी, 14 मई (हि. स.)। जब राज्य में राज्यपाल की वाहन को रोका जा सकता हो तो राज्य की कानून व्यवस्था की स्थिति कैसी होगी। यह चिंता का विषय हैं। शुक्रवार को सिलीगुड़ी में पत्रकार सम्मेलन करते हुए पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने यह बात कही। उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद दो मई को कूचबिहार जिले में भड़की हिंसा से प्रभावित क्षेत्रों का राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने गुरुवार को दौरा किया था। इस दौरान दिनहाटा में राज्यपाल की वाहन को रोककर काले झंडे दिखाए गए। इससे नाराज राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा कि जब राज्य के राज्यपाल की वाहन को रोककर काले झंडे दिखाया जा सकता है आम लोगों की क्या स्थिति होगी। उन्होंने कहा कि राज्यपाल होने के नाते मेरा पहला दायित्व है भारतीय संविधान को बचाना और दूसरा है बंगाल की जनता सुरक्षा प्रदान करना। कूचबिहार जिले की स्थिति काफी भयावह हैं। लोग डर के साये में जीने को मजबूर हैं। यह सब इसलिए उन लोगों के खिलाफ हो रहा हैं क्योंकि उन लोगों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया हैं। इस तरह की घटना राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भूमिका पर सवाल खड़े करते हैं। आखिर मुख्यमंत्री हिंसा वाले क्षेत्रों का दौर क्यों नहीं कर रही है। यहां तक की मुख्यमंत्री अपनी प्रतिनिधि भी वहां नहीं भेज रही हैं। उन्होंने कहा कि वहीं, उन्होंने कहा कि लोग पुलिस के पास जाने से डर रहे है। संविधान के अनुसार राज्य में काम नहीं हो रहा हैं। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन/गंगा

Advertisementspot_img

Also Read:

मुख्यमंत्री कार्यालय में सुनवाई नहीं हो रही शिकायत, तो सीधे राज्यपाल से ऐसे करें संपर्क

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कई बार आम नागरिक अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचाते हैं, लेकिन कई बार शिकायतों का समाधान नहीं हो पाता या देर...
spot_img

Latest Stories

Mangalwar Mantra: हनुमान जी की पूजा में करें इन मंत्रों का जाप, घर में बना रहेगा उनका आशीर्वाद

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज मंगलवार के दिन हनुमान...

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...