कोलकाता, 21 जून (हि. स.)। सोमवार के बड़े बाजार के बॉनफील्ड लेन में एक प्लास्टिक के गोदाम में आग लग गई। मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया है। आग पांच मंजिला इमारत की दूसरी मंजिल पर स्थित प्लास्टिक के गोदाम में लगी। स्थानीय लोगों ने आग की लपटों को देखकर अग्निशमन विभाग को सूचना दी। इसके अलावा, कोलकाता नगर निगम के मुख्य प्रशासक फिरहाद हाकिम ने घटनास्थल का दौरा किया। जिस इलाके में लगी आग आस-पास बहुत सारे रासायनिक गोदाम और दुकानें हैं। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि आग किस वजह से लगी। हकीम ने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच होगी। हिन्दुस्थान समाचार/ओम प्रकाश/गंगा




