back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोलकाता मेडिकल कॉलेज से इंजेक्शन गायब होने के मामले में डॉक्टर के खिलाफ होगी विभागीय कार्रवाई

कोलकाता, 11 जून(हि. स.)। कोलकाता मेडिकल कॉलेज से कोरोना की जीवनदायिनी दवा टेसिलिजुमैब इंजेक्शन गायब होने के मामले में जांच जारी है। एक चिकित्सक को इस मामले में दोषी भी पाया गया है। राज्य स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों की माने तो अब बहुत जल्द आरोपित डॉक्टर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई होने वाली है। उल्लेखनीय है कि कोलकाता मेडिकल कॉलेज अस्पताल से तकरीबन 25 टेसिलिजुमैब इंजेक्शन गायब हो गए थे जिनकी कीमत प्रदेश में 11 लाख रुपये थी। सिर्फ स्पेसिमेन एग्जामिनेशन फॉर्म पर उस दावा को कैसे लिखा गया और स्टोर से कैसे वह दवा दे दी गई, इसको लेकर काफी विवाद हुआ था। मामले ने जब तूल पकड़ा तो राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मामले की जांच के आदेश दिए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मामले में विशेष जांच कमेटी बनाई गई। घटना घटने के सप्ताहभर के भीतर ही कमेटी ने स्वास्थ्य भवन को अपनी जांच रिपोर्ट सौंपी। इस रिपोर्ट ने अस्पताल के एक डॉक्टर को दोषी पाया और और अब बहुत जल्द आरोपित डॉक्टर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई होने चली है। हिन्दुस्थान समाचार/धनंजय/मधुप

Advertisementspot_img

Also Read:

Rohit Shetty firing case: कोर्ट ने आरोपियों की दी पुलिस कस्टडी, डायरेक्टर के आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा तैनात

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री...
spot_img

Latest Stories

Operation Sindoor पर बनेगी फिल्म, फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने किया कंफर्म

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 22 अप्रैल 2025 को कश्मीर...

IPL 2026 Live Streaming: टीवी, मोबाइल और ऐप पर ऐसे देखें IPL के सभी मैच

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का रोमांच शुरू...

भारत में जल्द आएगी Chery iCar V23 इलेक्ट्रिक SUV, 500Km रेंज के साथ Thar को देगी कड़ी टक्कर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों का बाजार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵