back to top
20.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हावड़ा में फिर दिखी जानलेवा मकड़ी टारेंटयुला

हावड़ा, 02 जून (हि.स.)। हावड़ा (ग्रामीण) के श्यामपुर इलाके में जानलेवा मकडी टारेंटयुला दिखने से दहशत फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को श्यामपुर के काटागाछी मंडलपारा में टारेंटयुला देखी गई है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में इलाके के कई घरों में बड़े काले बालों वाली मकड़ियां देखी गई हैं। जहरीली मकड़ी ने कुछ लोगों को काट लिया। स्थानीय लोगों का दावा है कि टारेंटयुला के काटने से एक माह पूर्व एक युवक की मौत हो गई थी। इसके बाद से पूरे गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने सबसे पहले नकोल ग्राम पंचायत को सूचना दी। वहीं से इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। बुधवार को वन अधिकारियों ने गांव में जाकर करीब सात-आठ मकड़ियों को पकड़कर मुख्यालय भिजवाया। हालांकि वन अधिकारी मकड़ी के बारे में कुछ खास नहीं बता पाए। इस संबंध में वन विभाग के एक कर्मचारी अब्दुल सलाम मलिक ने बताया कि फिलहाल यह कहना मुश्किल है कि यह मकड़ी टारेंटयुला है या नहीं। केवल प्राणी विज्ञानी ही बता सकते हैं। वे अपने उच्चाधिकारियों को सूचित करेंगे। इसके बाद इसे सही जगह भेजा जाएगा। उधर गांव में अभी भी दहशत है। इस मामले पर श्यामपुर सिद्धेश्वरी महाविद्यालय के सहायक प्रोफेसर ध्रुव चंद्र धाली ने बताया कि इस प्रजाति का टारेंटयुला का नाम किलोग्राफिक्स हार्डविकी है। इसके काटने से आम तौर पर लोगों की मौत नहीं होती है। हालांकि, हाइपर टेंशन होने पर उसकी मौत हो सकती है। इनके जहर से इंसानों के अलावा अन्य जानवरों के मरने की संभावना ज्यादा होती है। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश/मधुप

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵