रायगंज (उत्तर दिनाजपुर),12 जून(हि.स.)। उत्तर दिनाजपुर के कालियागंज थाना क्षेत्र के डालिम गांव ग्राम पंचायत के हरेकृष्णापुर गांव में एक माध्यमिक परीक्षार्थी का शव फंदे से लटकता मिला बरामद किया गया है। घटना शनिवार की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक की पहचान 16 वर्षीय साधना रॉय के रूप में हुई है। वह डालिम गांव हाई स्कूल का माध्यमिक परीक्षार्थी थी। मृत छात्रा के पिता ने बताया कि शनिवार को परिवार के सभी सदस्य जमीन पर काम कर रहे थे। जब वह घर लौटे तो उसके कमरे का दरवाजा बंद पाया। दरवाजा तोड़कर जब अंदर गए तो देखा कि साधना का साधना का शव फंदे से लटकता हुआ है। मामले की सूचना कालियागंज थाने की पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर कालियागंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रायगंज मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भेज दिया। कालियागंज थाने के पुलिस अधिकारी ने बताया कि असामान्य मौत का मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी गयी है। हिन्दुस्थान समाचार/सुगंधी/गंगा




