back to top
19.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bengal News: ED टीम पर हमला करवाने वाले TMC नेता पर कसेगा शिकंजा, कोलकाता पहुंचे एजेंसी निदेशक

Bengal News: चर्चित राशन वितरण भ्रष्टाचार के मामले में गत शुक्रवार को दक्षिण 24 परगना के संदेशखाली में छापेमारी करने पहुंचे ईडी अधिकारियों पर हमले के बाद केंद्रीय एजेंसी के निदेशक कोलकाता पहुंचे हैं।

कोलकाता, (हि.स.)। पश्चिम बंगाल के बहु चर्चित राशन वितरण भ्रष्टाचार के मामले में गत शुक्रवार को दक्षिण 24 परगना के संदेशखाली में छापेमारी करने पहुंचे ईडी अधिकारियों पर हमले के बाद केंद्रीय एजेंसी के निदेशक कोलकाता पहुंचे हैं। ईडी के एक अधिकारी के मुताबिक, सोमवार आधी रात के करीब राहुल नवीन कोलकाता पहुंचे। आज यानी मंगलवार को उनकी कोलकाता में तैनात शीर्ष अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक होनी है। संदेशखाली के तृणमूल कांग्रेस के बाहुबली नेता शाहजहां शेख के घर छापेमारी के दौरान ईडी अधिकारियों पर करीब एक हजार लोगों के हमले को लेकर सियासी तूफान उठा है।

तीन प्राथमिकी दर्ज हुई है जिसमें एक प्राथमिकी ईडी अधिकारियों के खिलाफ भी है

ईडी अधिकारियों पर हुए हमले में तीन अधिकारी घायल हुए हैं। इनमें से एक का सिर फट गया है। इस मामले में तीन प्राथमिकी दर्ज हुई है जिसमें एक प्राथमिकी ईडी अधिकारियों के खिलाफ भी है। हालांकि, ईडी ने कहा कि एफआईआर दर्ज करने के बावजूद पुलिस ने संदेशखाली मामले में एफआईआर की कॉपी नहीं दी।

उसके लिए आईबी और बीएसएफ की मदद ली जा रही है

दूसरी ओर, शुक्रवार की घटना के बाद से संदेशखाली के तृणमूल नेता शाहजहां शेख का पता नहीं चल सका है। ईडी अधिकारियों के एक वर्ग के अनुसार, तृणमूल नेता शायद बांग्लादेश भाग गए हैं। उसके लिए आईबी और बीएसएफ की मदद ली जा रही है। हालांकि, ईडी के एक अन्य सूत्र का कहना है कि शाहजहां संदेशखाली में कहीं छिपा हुआ है। इस बीच, शाहजहां की आवाज में एक ऑडियो संदेश वायरल हो गया है। उसे यह कहते हुए सुना जा सकता है कि उनके खिलाफ राजनीतिक साजिश हो रही है लेकिन उनके समर्थकों और पार्टी नेताओं को ईडी या सीबीआई से नहीं डरना चाहिए।

कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी: राज्य पुलिस के नए डीजीपी राजीव

उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले ही राज्य पुलिस के नए डीजीपी राजीव कुमार ने पहली बार इस मामले पर प्रतिक्रिया दी और कहा कि कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान प्रस्तावित है। विधानसभा में संख्या बल को...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...