back to top
26.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कूचबिहार में भाजपा विधायक पर हमला, तृणमूल समर्थकों पर लगा आरोप

कूचबिहार, 23 मई (हि.स.)। पूर्व मेदिनीपुर के घाटल के बाद अब कूचबिहार दक्षिण के भाजपा विधायक निखिल रंजन पर हमला करने और उन्हें बांध देने की घटना सामने आई है। भाजपा ने इसके लिए तृणमूल कांग्रेस को जिम्मदार बताया है। हालांकि तृणमूल कांग्रेस ने इन आरोपों से इनकार किया है। रविवार को कूचबिहार दक्षिण के विधायक निखिल रंजन ने कहा कि वह रविवार सुबह अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ अपने निर्वाचन क्षेत्र में घुघुमारी बाजार को सैनेटाइज करने गए थे। तभी उन पर स्थानीय तृणमूल नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया। जिसकी वजह से उन्हें इलाका छोड़कर निकलना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि उसके बाद भी तृणमूल कांग्रेस के बदमाशों ने उनका पीछा किया। उन पर ईंट पत्थर फेंके गए, लेकिन कोई घायल नहीं हुआ। वहीं, तृणमूल नेता जलील अहमद ने दावा किया कि तृणमूल का इस घटना से कोई लेना-देना नहीं है। रविवार की सुबह व्यापारियों ने बाजार को सैनेजाइज कर दिया था। उसके बाद फिर विधायक निखिल अपने दलबल के साथ वहां सैनेटाइज करने के लिए पहुंचे थे। इसके बाद वहां के व्यवसायियों ने उन्हें बांधा दिया। हालांकि ईंट, पत्थर फेंकने की खबर झूठी है। हिन्दुस्थान समाचार/सुगंधी

Advertisementspot_img

Also Read:

बजट सत्र के पहले दिन व्हीलचेयर पर विधानसभा पहुंचे तेजस्वी यादव, जानिए क्‍या है वजह?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बिहार विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को व्हीलचेयर पर विधानसभा परिसर में...
spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵